ललित बाबू के जाने से अनाथ हो गया कोसी क्षेत्र: गुंजेश्वर

ललित बाबू के जाने से अनाथ हो गया कोसी क्षेत्र: गुंजेश्वर फ्रेंड्स ऑफ आनंद ने एलएन मिश्र व एबी बर्धन को दी श्रद्धांजलिसहरसा शहर गंगजला स्थित फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यालय में सभा आयोजित कर देश के पूर्व रेल मंत्री कोसी क्षेत्र निवासी ललित नारायण मिश्र एवं वामपंथी नेता एबी बर्धन को श्रद्धांजलि दी गयी. […]

ललित बाबू के जाने से अनाथ हो गया कोसी क्षेत्र: गुंजेश्वर फ्रेंड्स ऑफ आनंद ने एलएन मिश्र व एबी बर्धन को दी श्रद्धांजलिसहरसा शहर गंगजला स्थित फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यालय में सभा आयोजित कर देश के पूर्व रेल मंत्री कोसी क्षेत्र निवासी ललित नारायण मिश्र एवं वामपंथी नेता एबी बर्धन को श्रद्धांजलि दी गयी. संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह बबलू की अध्यक्षता में हुई सभा में विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने दोनों नेताओं की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. पूर्व विधायक व जदयू नेता गुंजेश्वर साह ने कहा कि ललित बाबू के गुजर जाने के बाद कोसी क्षेत्रवासी टुअर से हो गये हैं, क्योंकि यहां विकास की कहानी उन्हीं से शुरू होकर उन्हीं तक खत्म हो गयी. वहीं उन्होंने एबी बर्द्धन को गरीब व मजलूमों का नेता बताया. पूर्व विधायक संजीव झा ने कहा कि ललित नारायण मिश्र के असामयिक निधन से कोसी वर्षों पीछे हो गया है. एबी बर्द्धन के निधन से देश ने एक बढ़िया मार्गदर्शक खो दिया है. भाकपा के जिला मंत्री ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि ललित बाबू की हत्या से आज तक परदा नहीं उठाया जाना सरकार की नाकामी बताता है. बर्द्धन के जीवन को उन्होंने हर किसी राजनेता के लिए प्रेरक बताया. छात्र हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन आनंद ने कहा कि विकसित राष्ट्र का चिंतन करने वाले स्व मिश्र के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए आंदोलन की जरूरत है. सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो एहसान शाम की अध्यक्षता में हुई सभा में रमेश सिंह, गुणेश्वर सिंह, सुरेंद्र नाथ झा, गोपाल सिंह, ध्यानी यादव, दिवाकर सिंह, संगीता सिंह, बनिता कुशवाहा, विरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर ठाकुर, रमेश यिंह, सियाराम सिंह, बाबाजी सिंह, अविनेश, रोहिन दास व अन्य मौजूद थे. फोटो-ललित 3- श्रद्धांजलि सभा में पुष्पांजलि अर्पित करते लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >