उपभोक्ताओं को बेहतर सर्विस देगा बीएसएनएल : महाप्रबंधक फोटो-बीएसएनएल 11- बीएसएनएल महाप्रबंधक शिवलाल सिंह कहा, भागलपुर के पटना पावरग्रिड से जुड़ने से खत्म होगी समस्या कॉलड्राप की समस्या जल्द दूर होगीप्रतिनिधि, सहरसा सदर बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है. निगम जल्द ही उपभोक्ताओं को सभी समस्याओं से निजात दिलायेगी. उक्त बातें गुरुवार को बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक शिवलाल सिंह सहरसा दौरे के क्रम में तीनों जिले के बीएसएनएल कर्मियों के साथ बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए आयोजित बैठक के बाद प्रेस प्रतिनिधियों से कहा. मुख्य महाप्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि ब्राडबैंड व मोबाइल कॉलड्राप की समस्या जल्द ही दूर कर ली जायेगी. उन्होंने बताया कि भागलपुर के पटना पावरग्रिड से जुड़ने के बाद कोसी व सीमांचल क्षेत्र में बीएसएनएल की सभी सेवा दुरूस्त हो जायेगी. जुड़ने में महज चार दिनों का समय लगेगा. उन्होंने कहा कि इसके चालू होने से ब्रॉडबैंड लाइन की स्पीड भी बढ़ जायेगी. वहीं बीएसएनएल के दो प्रतिशत व अन्य कंपनियों के आठ प्रतिशत कॉल ड्राप की समस्या भी काफी हद तक निजात मिल जायेगा. 71 हजार बने नये उपभोक्ता ग्राहकों को बेहतर सुविधा व सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में बीएसएनएल के सर्विस के कारण बिहार में 71 हजार नये उपभोक्ता बीएसएनएल सेवा से जुड़े हैं. महाप्रबंधक ने कहा कि इनमें से 16 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं जो दूसरी कंपनी को छोड़ बीएसएनएल की सेवा से जुड़े हैं. बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ताओं को अभी दी जा रही सुविधाओं के बारे में उन्होंने बताया कि जो उपभोक्ता दूसरे कंपनी को छोड़ बीएसएनएल सेवा से जुड़ते हैं उन्हें छह रुपये के सीम लेने पर सौ रुपये का फ्री टॉकटाइम का लाभ दिया जा रहा है. नौ हजार लोगों ने छोड़ा साथमहाप्रबंधक ने बताया कि अन्य कंपनियों की अपेक्षा बिहार में मात्र नौ हजार बीएसएनएल उपभोक्ता बीएसएनएल को छोड़ अन्य कंपनियों से जुड़े हैं. जबकि इससे दोगुणा उपभोक्ता अन्य कंपनियों को छोड़ बीएसएनएल की बेहतर सेवा से जुड़कर लाभ ले रहे हैं. बीएसएनएल बिहार के अपने 24 लाख उपभोक्ताओं के बेहतर सेवा को ध्यान केंद्रित रख हर कमी को दूर करने पर ध्यान दे रही है. इससे पूर्व तीनों जिले के बीएसएनएल अधिकारी व कर्मी के साथ बैठक की समीक्षा कर महाप्रबंधक ने ग्राहकों के सेवा को ध्यान में रखकर कमियों को हमेशा तत्पर रहते उनके शिकायतों के निवारण का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जहां भी जो कमी है, उस समस्या का समय रहते त्वरित निष्पादन कर दिया जाय ताकि उपभोक्ताओं की सेवा में कमी का शिकायत नहीं रहे. इस मौके पर टीडीएम बीके सिंह सहित तीनों जिले के बीएसएनएल अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
उपभोक्ताओं को बेहतर सर्विस देगा बीएसएनएल : महाप्रबंधक
उपभोक्ताओं को बेहतर सर्विस देगा बीएसएनएल : महाप्रबंधक फोटो-बीएसएनएल 11- बीएसएनएल महाप्रबंधक शिवलाल सिंह कहा, भागलपुर के पटना पावरग्रिड से जुड़ने से खत्म होगी समस्या कॉलड्राप की समस्या जल्द दूर होगीप्रतिनिधि, सहरसा सदर बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है. निगम जल्द ही उपभोक्ताओं को सभी समस्याओं से निजात […]
