सूर्य मंदिर में लोगों ने सीखा सूर्य नमस्कार आयोजित किया गया दोदिवसीय शिविरआचार्य प्रभाकर ने बच्चे व बड़ों को सिखाया योग का गुरप्रतिनिधि, सहरसा मुख्यालयदिल्ली के बाबाजी लक्ष्मीनाथ योगपीठ ट्रस्ट की ओर से महिषी के कंदाहा स्थित सूर्य मंदिर में लगाया गया दो दिवसीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संपन्न हो गया. योग प्रशिक्षक आचार्य प्रभाकर ने दर्जनों बच्चे सहित बड़ों को योग के विभिन्न आसनों का गुर सिखाया व उन आसनों के नियमित अभ्यास से जीवन में होने वाले फायदे भी बताये. श्री प्रभाकर ने कहा कि सूर्य नमस्कार चौरासी आसनों से सम्मिलित संपूर्ण विज्ञान है. सिर्फ सूर्य नमस्कार के नियमित व ससमय अभ्यास से तन व मन दोनों स्फूर्त हो जाता है. उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार करने वाला हर एक व्यक्ति स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से अपने आप में पूरा होता है. योग प्रशिक्षक ने कहा कि प्रारंभ में किसी प्रशिक्षित प्रशिक्षक के सानिध्य में ही सूर्य नमस्कार का अभ्यास शुरू करना चाहिए. गलत अभ्यास से शारीरिक हानि हो सकती है. उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार की आदत बच्चों के लिए संजीवनी होती है. वह बचपन से ही आध्यात्मिक व स्थिर चित्त वाला हो जाता है. नियमित अभ्यास से उसकी बुद्धि भी कुशाग्र हो जाती है. सूर्य नमस्कार से आलस्य, अनिद्रा, याददाश्त व शिथिलता की परेशानी भी समाप्त हो जाती है. सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सल स्कूल खुर्दा के राजेश कुमार, अनिल यादव, बधवा के नरेश राय, धनंजय खां, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, सुबोध कुमार, संतोष कुमार, जीतू कुमार, बाबू झा सहित दर्जनों अन्य शामिल थे. फोटो- योग 1- सूर्य मंदिर परिसर मेंसूर्य नमस्कार कराते आचार्य प्रभाकर
सूर्य मंदिर में लोगों ने सीखा सूर्य नमस्कार
सूर्य मंदिर में लोगों ने सीखा सूर्य नमस्कार आयोजित किया गया दोदिवसीय शिविरआचार्य प्रभाकर ने बच्चे व बड़ों को सिखाया योग का गुरप्रतिनिधि, सहरसा मुख्यालयदिल्ली के बाबाजी लक्ष्मीनाथ योगपीठ ट्रस्ट की ओर से महिषी के कंदाहा स्थित सूर्य मंदिर में लगाया गया दो दिवसीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संपन्न हो गया. योग प्रशिक्षक आचार्य प्रभाकर ने […]
