एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की अपराध गोष्ठी
दरभंगा में निर्माण कंपनी अभियंता की हत्या के बाद सजग हुआ प्रशासन
फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का भी निर्देश
सहरसा सिटी : दरभंगा में निर्माण कंपनी के अभियंता की हत्या के बाद सहरसा पुलिस भी चौकस है. पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को निर्माण कंपनी पर विशेष नजर रखने का निर्देश पुलिस कार्यालय में बुधवार को आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में कही.
उन्होने सभी थाना के कांडों की समीक्षा करते कांडों के निष्पादन में तेजी लानें का निर्देश देते फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी करने, अपराधियों पर नजर रखने, सघन वाहन चेकिंग चलाने, जेल से छूटे अपराधियों पर विशेष नजर रखने, किसी भी सुचना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
गोष्ठी में मुख्यालय डीएसपी अरविंद कुमार, सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास, सिमरी एसडीपीओ अजय नारायण यादव, इंस्पेक्टर तुलसी राम, महिषी थानाध्यक्ष श्रीकांत सिंहा, नवहट्टा थानाध्यक्ष वकील प्रसाद यादव, महिला थानाध्यक्ष आरती सिंह, बनगांव थानाध्यक्ष मुकेश मंडल, सौरबाजार थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, सौनवर्षा थानाध्यक्ष जगनिवास सिंह, जलई प्रभारी द्रवेश कुमार, पतरघट ओपी प्रभारी इजहार आलम, जलई प्रभारी मनोज सिंह, सोनवर्षा कचहरी प्रभारी पंचलाल यादव, बैजनाथपुर शिविर प्रभारी रूदल कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
