हिंदी व अंग्रेजी बोलकर पढ़ाने का दिया निर्देश एसएसए कार्यालय में हुई बैठक सहरसा शहर. सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में डीपीओ सर्व शिक्षा दिनेशचंद्र देव की अध्यक्षता में जिले के सभी बीइओ व बीआरपी की बैठक आयोजित की गयी. एडीपीसी राजीव नंदन सिंह द्वारा बुलायी गयी बैठक में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व बीआरपी को कई विभागीय दिशा निर्देश दिये गये. सभी विद्यालयों में बच्चों को हिंदी एवं अंग्रेजी की पढ़ाई शिक्षकों द्वारा बोलकर पढ़ाने का निर्देश दिया गया साथ ही विद्यालय में नामांकित सभी बच्चों का खाता खुलवाने को कहा गया. निर्देश दिया गया कि भवन निर्माण नहीं कराने वाले प्रधानाध्यापकों के ऊपर एफआईआर दर्ज करायें. बैठक में वर्ष 2013-14 व 2014-15 के पोशाक उपयोगिता प्रमाणपत्र, विद्यालयों में नामांकित छात्रों के खाता खुलने की स्थिति, टेस्ट बुक प्राप्ति की स्थिति, भवनहीन विद्यालयों की स्थिति, सिंगल शिक्षक वाले विद्यालयों की संख्या, बीईओ तथा बीआरपी द्वारा किये गये विद्यालयों का अनुश्रवण किया गया है. इसकी जानकारी एक सप्ताह के अंदर देने का निर्देश दिया गया. डीपीओ श्री देव ने बताया कि राज्य शिक्षा परियोजना के निर्देश पर की गयी बैठक में सबों को तत्काल निर्देश का पालन करते हुए उपयोगिता प्रमाणपत्र सहित अन्य जानकारी देने को कहा गया है. फोटो-इंगलिश 19- बैठक में मौजूद डीपीओ, बीइओ व बीआरपी
हिंदी व अंग्रेजी बोलकर पढ़ाने का दिया नर्दिेश
हिंदी व अंग्रेजी बोलकर पढ़ाने का दिया निर्देश एसएसए कार्यालय में हुई बैठक सहरसा शहर. सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में डीपीओ सर्व शिक्षा दिनेशचंद्र देव की अध्यक्षता में जिले के सभी बीइओ व बीआरपी की बैठक आयोजित की गयी. एडीपीसी राजीव नंदन सिंह द्वारा बुलायी गयी बैठक में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व बीआरपी को […]
