नये साल के आगमन की तैयारी, शहर में नहीं है कोई पिकनिक स्पॉट

नये साल के आगमन की तैयारी, शहर में नहीं है कोई पिकनिक स्पॉट एकमात्र संजय पार्क में नये साल के जश्न के लिए पहुंचेंगे लोग प्रतिनिधि, सहरसा सदर पुराने साल की विदाई को जहां कुछ ही दिन शेष बचे हैं वहीं नये साल की आगमन की तैयारी में भी लोग जुट गये हैं. नववर्ष-2016 की […]

नये साल के आगमन की तैयारी, शहर में नहीं है कोई पिकनिक स्पॉट एकमात्र संजय पार्क में नये साल के जश्न के लिए पहुंचेंगे लोग प्रतिनिधि, सहरसा सदर पुराने साल की विदाई को जहां कुछ ही दिन शेष बचे हैं वहीं नये साल की आगमन की तैयारी में भी लोग जुट गये हैं. नववर्ष-2016 की आगमन की जश्न की तैयारी को लेकर लोग अभी से ही तरह-तरह की तैयारियां करने लगे हैं. कोई परिवार के साथ शहर से दूर पिकनिक मनाने की तैयारी कर रहे हैं तो कोई उस दिन की शुभ शुरूआत के लिए देवस्थल के पूजा पाठ की योजना बनानी शुरू कर दी है. ताकि साल का हर दिन उनके लिए देवी-देवताओं की कृपा से ठीक से गुजर सके. वहीं युवा वर्ग के लोग नये साल की जश्न की खूब मौज-मस्ती के दिन को खुशनुमा बनाने के लिए अपने दोस्त-मित्रों के साथ शानदार पिकनिक की तैयारी करनी शुरू कर दी है. पिकनिक स्पॉट की दृष्टि से यूं तो शहरी क्षेत्र मुख्यालय में कोई भी ऐसा मनोरम जगह नहीं है जहां लोग अपने दोस्त-मित्र व परिवार के साथ नववर्ष के दिन पिकनिक के लिए एकत्रित हो सकें. शहर के मनोरम स्थल व पिकनिक स्पॉट के रूप में कुछ वर्षों तक मत्स्यगंधा जलाशय स्थल लोगों का पसंदीदा जगह हुआ करता था जहां लोग अपने परिवार के साथ पहुंच रक्तकाली चौंसठ योगिनी की पूजा अर्चना के साथ-साथ पिकनिक का भी आनंद उठाते थे. नौका विहार का भी आनंद उठाते थे. लेकिन कुछ वर्षों के बाद भी सबसे मनोरम स्थल के रूप में मत्स्यगंधा जलाशय के अपने पुराने स्वरूप में लौटने के कारण अब कोई भी लोग यहां पिकनिक की दृष्टि से नहीं पहुंचते हैं. हालांकि नववर्ष के दिन मां रक्तकाली की पूजा अर्चना के लिए इस मंदिर में काफी भीड़ जरूर जुटती है. लोग रक्तकाली चौंसठ योगिनी धाम में लगने वाले मत्स्यगंधा मेला का आनंद उठाने के लिए जरूर अपने परिवार के साथ इस ओर मुखातिब होते हैं. शहर के एकमात्र पिकनिक स्पॉट के रूप में संजय पार्क की मनोरम स्थल ही सिर्फ पिकनिक मनाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. जहां लोग अपने परिवार व बच्चों के साथ पहुंच एक साथ पिकनिक का आनंद उठा पाते हैं. लेकिन संजय पार्क में भी बच्चों के मनोरंजन व कोई खेल सामग्री उपलब्ध नहीं रहने के कारण ज्यादातर लोग पिकनिक की दृष्टि से इस जगह नहीं पहुंच पाते हैं. पूर्व की अपेक्षा अब यदा कदा लोग ही इस पार्क में नववर्ष के दिन पिकनिक मनाने पहुंचते हैं. इस तरह शहरी मुख्यालय होने के बावजूद एक अदद पिकनिक स्पॉट के रूप में कोई स्थल नहीं होने से लोगों को यह खटकता है. फोटो-पार्क 6 व 7- नव वर्ष के स्वागत को तैयार संजय गांधी उद्यान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >