घर से खींच छात्र को मारी गोली

पतरघट (सहरसा) : पतरघट ओपी क्षेत्र के गोलमा पूर्वी पंचायत स्थित तिलाठी बस्ती वार्ड नंबर 14 में गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे पड़ोसी ने एक स्कूली 16 वर्षीय छात्र को दरवाजे से खींच कर गोली मार हत्या कर दी. छात्र के पिता ने पतरघट पुलिस को इसकी सूचना दी. पतरघट ओपी से अवर निरीक्षक रविंद्र […]

पतरघट (सहरसा) : पतरघट ओपी क्षेत्र के गोलमा पूर्वी पंचायत स्थित तिलाठी बस्ती वार्ड नंबर 14 में गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे पड़ोसी ने एक स्कूली 16 वर्षीय छात्र को दरवाजे से खींच कर गोली मार हत्या कर दी. छात्र के पिता ने पतरघट पुलिस को इसकी सूचना दी. पतरघट ओपी से अवर निरीक्षक रविंद्र हरिजन, सहायक अवर निरीक्षण अमर सिंह राठौर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वस्तुस्थिति का पता किया.

इसके बाद हत्या की सूचना सदर एसडीपीओ सहित पुलिस इंस्पेक्टर तुलसी राम, सौर बाजार थाना प्रभारी, पस्तपार प्रभारी को दी. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी भी की. लेकिन हत्यारोपी सहित उसके सभी परिजन घटना को अंजाम देकर घर छोड़ कर भाग निकले.दिलखुश ने भैंस को मारने को मना कियामृत छात्र दिलखुश कुमार के पिता शशिभूषण यादव उर्फ शिवकुमार यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह 10 बजे दिलखुश दरवाजे पर बैठा हुआ था.

उसी समय उनकी भैंस को पड़ोसी संतोष यादव की मां खनसैर देवी झाड़ू से मारने लगी. दिलखुश ने मना करते हुए मारने का कारण पूछा. उसी पर संतोष यादव की पत्नी संगीता देवी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. एक साल पूर्व भी की थी मारपीटहल्ला सुनकर संतोष यादव, रामानंद यादव उर्फ मोजबा अपने दो अन्य सहयोगी दिनेश यादव, नवटोलिया व कैलाश यादव तिलाठी वहां पहुंचे. दिलखुश को दरवाजे से खींच कर घसीटते हुए घर के सामने कच्ची सड़क पर ले गये.

वहां संतोष यादव व रामानंद यादव ने दिलखुश के मुंह में थ्रीनट घुसा कर गोली मार दी. एक गोली सीने में भी मारी. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. उसके साथ के लोग दिलखुश को जकड़े हुए थे. उसके बाद सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गये. शशिभूषण ने बताया कि संतोष यादव ने एक साल पूर्व बेरहमी से मार कर उनका हाथ-पैर तोड़ दिया था.

मैंने स्थानीय पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया था. जो अभी न्यायालय में चल रहा है. इसके अलावा भी कई मामले उसके खिलाफ चल रहे हैं. …आरोपी अपराधी प्रवृति का है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पूर्व में भी मारपीट और पुलिस पर गोली चलाने के मामले में आरोपी है. शीघ्र ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा.सुबोध कुमार विश्वास, एसडीपीओ सदर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >