भाकपा का 90 वां स्थापना दिवस आज

भाकपा का 90 वां स्थापना दिवस आज कला भवन में जुटेंगे कई दिग्गज कॉमरेड सहरसा सदर. भाकपा का 90 वां स्थापना दिवस समारोह को लेकर जिले में व्यापक तैयारी पूरी कर ली गयी है. भाकपा के जिला सचिव ओमप्रकाश नारायण ने बताया कि शुक्रवार को स्थानीय संत लक्ष्मीनाथ गोसाईं कला भवन में पार्टी का स्थापना […]

भाकपा का 90 वां स्थापना दिवस आज कला भवन में जुटेंगे कई दिग्गज कॉमरेड सहरसा सदर. भाकपा का 90 वां स्थापना दिवस समारोह को लेकर जिले में व्यापक तैयारी पूरी कर ली गयी है. भाकपा के जिला सचिव ओमप्रकाश नारायण ने बताया कि शुक्रवार को स्थानीय संत लक्ष्मीनाथ गोसाईं कला भवन में पार्टी का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस समारोह के मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता समारोह को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि समाज के गरीब शोषितों की हक के लिए लंबी लड़ाई लड़ते हुए पार्टी ने अपने स्थापना का 90 वर्ष पूरा किया है. पार्टी के सिद्धांत को लेकर आगे भी भ्रष्टाचार व शोषित समाज के वंचित लोगों की हक के लिए यह लड़ाई हमेशा जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >