सदर अस्पताल में रोगियों के बीच फल वितरण

सदर अस्पताल में रोगियों के बीच फल वितरण सहरसा सदर. जन अधिकार पार्टी के संरक्षक व क्षेत्रीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के 48वें जन्मदिन को पार्टी कार्यकर्ता व युवा शक्ति कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लासपूर्वक मनाया. सांसद के दीर्घायु जीवन की कामना के लिए पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा सदर अस्पताल में भरती रोगियों के […]

सदर अस्पताल में रोगियों के बीच फल वितरण सहरसा सदर. जन अधिकार पार्टी के संरक्षक व क्षेत्रीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के 48वें जन्मदिन को पार्टी कार्यकर्ता व युवा शक्ति कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लासपूर्वक मनाया. सांसद के दीर्घायु जीवन की कामना के लिए पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा सदर अस्पताल में भरती रोगियों के बीच फल का वितरण किया गया. पार्टी नेता मनोज पासवान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंच गरीब व नि:सहाय मरीजों के साथ-साथ अन्य मरीजों के बीच सेब व नारंगी फलों का वितरण किया. मौके पर युवा शक्ति के अनिल शर्मा, विपिन यादव, दीपक कुमार, तूफानी कुमार निषाद, अमन, श्रवण, अमित, राहुल, विलास अजय कुमार, चंदन, महादेव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. इसके अलावा विभिन्न जाप पार्टी कार्यालयों भी भी केक काटा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >