नाले के कचरे से बढ़ी परेशानी

नाले के कचरे से बढ़ी परेशानी सहरसा शहर. नगर परिषद द्वारा पूरब बाजार के नाले की सफाई तो की गयी लेकिन कचरे के ढ़ेर को वहीं छोड़ देने के कारण उठ रहे बदबू से स्थानीय दुकानदारों सहित राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगर परिषद के सफाई कर्मियों की इस रवैये […]

नाले के कचरे से बढ़ी परेशानी सहरसा शहर. नगर परिषद द्वारा पूरब बाजार के नाले की सफाई तो की गयी लेकिन कचरे के ढ़ेर को वहीं छोड़ देने के कारण उठ रहे बदबू से स्थानीय दुकानदारों सहित राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगर परिषद के सफाई कर्मियों की इस रवैये से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. ————युवा नेतृत्व प्रशिक्षण संपन्न बैजनाथपुर. युवा क्लब फाउंडेशन तीरी के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र सहरसा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से गुरुकुल कोचिंग सेंटर बैजनाथपुर में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व में प्रशिक्षण संपन्न हुआ. नेहरू युवा कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने हेतु भाग ले रहे विभिन्न क्लबों के प्रतिभागियों डॉ अभिनव प्रकाश ने स्वास्थ्य विषय पर पूर्ण रूप से जानकारी दी. स्थानीय समाजसेवी ललन कुमार भारती ने जीविका परियोजना प्रोत्साहन पर नेहरू युवा क्लब के सभी छात्र-छात्राओं को विस्तार रूप से बताया कि जीविका क्या है. जीविका किसके लिए है. जीविका से क्या-क्या फायदा है. जीविका कब और कितने दिनों से चल रही है. जीविका के बारे में बहुत सारी बातें बतायी है. सौर बाजार प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विजेन्द्र प्रसाद यादव ने पंचायती राज स्थानीय समिति अवधेश कुमार ने शिक्षा अधिकार अधिनियम एवं नेहरू युवा केंद्र के बड़ा बाबू उमाशंकर सिन्हा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना-बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, जनधन योजना आदि विषयों पर विस्तार से समझाते हुए समापन की. उन्होंने सभी प्रतिभागियों का मौखिक रूप से परीक्षा लेकर प्रमाणपत्र देने की घोषणा की. इस प्रशिक्षण के शुभ अवसर पर सत्येन्द्र कुमार पांडेय, अनिल कुमार, अभिनंदन, साजन, पुरुषोत्तम, अमरदीप, अमित सहित कंचन कुमारी, संतोषी, काजल, अन्नू, अमृता, नेहा, रूपम, रानी, रेशमा, आशा, पिंकी, मौसम सहित 40 प्रतिभागी मौजूद थे. ———–विद्युत विभाग की लापरवाही से वार्डवासी परेशान सहरसा शहर. विद्युत विभाग की लापरवाही से हटियागाछी वार्ड नंबर-32 के उपभोक्ता खासे परेशान हैं. जर्जर विद्युत तारों पर चढ़े जंगली घासों से हमेशा खतरा होने को लेकर विभाग को सूचना देने के बाद भी ठीक नहीं करायी गये जिससे राह चलने वालों सहित स्थानीय लोगों में खतरे का भय हमेशा बना रहता है. —————योजना को ले प्रशिक्षण नवहट्टा. प्रखंड मुख्यालय स्थित कला भवन में सोमवार को जीविका द्वारा विभिन्न योजना के सफल संचालन हेतु चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रखंड परियोजना प्रबंधक अशोक कुमार ने किया. प्रशिक्षण में महात्मा गांधी रोजगार योजना, इंदिरा आवास, जीविका नेशनल सोशल अलिसेंट प्रोग्राम, दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. चार दिवसीय प्रशिक्षण में दो दिन खड़का तेलवा पंचायत के दो वार्ड में इन योजनाओं के सफल संचालन हेतु घर से घर जाकर उनकी समस्याओं को समेकित करने हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी प्रभात कुमार झा, मनरेगा कनीय अभियंता संजय कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक राजेश कुमार, तकनीकी सहायक सुमन कुमार, सत्यनारायण, मास्टर ट्रेनर राजेश रंजन सहित अन्य मौजूद थे. ———–सिल्वर मेडल जीत बलवीर ने बढ़ाया मान सहरसा सिटी. एथलेटिक्स एसोसियेशन आफ बिहार द्वारा जमालपुर मुंगेर में आयोजित 25 वां राज्यस्तरीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता में भंवरा सिमरी बख्तियारपुर निवासी बलवीर कुमार ने जिले का मान बढ़ाया है. जिला एथलेटिक्स एसोसियेशन के सचिव नारायण झा ने बताया कि प्रतियोगिता में कई जिलों की टीम भाग ली थी. सहरसा से भी पांच खिलाड़ी को भेजा गया था. बलवीर ने अंडर-20 में सिल्वर मेडल प्राप्त कर परिवार व जिले का नाम रोशन किया है. सफलता पर संघ्झा के अध्यक्ष रघुनाथ यादव, बादल बनर्जी सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त किया है. ————-ठंड में इजाफा, परेशानीसोनवर्षा राज. अलाव नहीं जलाये जाने से लोगों की परेशाी में लगातार इजाफा होता जा रहा है. इधर अंचल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिले द्वारा अब तक अलाव की राशि अंचल प्रशासन को उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है. वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनवर्षा अंचल क्षेत्र को मात्र 10 हजार रुपये आवंटित की गयी है. जाहिर है 21 पंचायतों के लिए अलाव मद में मात्र 10 हजार की आवंटित राशि ऊंट के मुंह में जीरे का फोरन के समान ही है. जिस राशि से कितने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जा सकेगी यह समझा जा सकता है.———– चाइल्डलाइन कर्मियों की बैठक आयोजित पतरघट. बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल उत्पीड़न व गुमशुदा हुए बच्चों की जानकारी एकत्रित करते हुए उसका पता कर उसके परिजनों को जानकारी मुहैया कराने से लेकर बच्चों से संबंधित कई अन्य मुद्दों को लेकर रविवार को चाइल्डलाइन सबसेंटर सोनवर्षा राज की ओर से पतरघट ओपी में ओपी अध्यक्ष मो इजहार आलम की अध्यक्षता में संबंधित सभी हल्का के चौकीदार, कई पंचायत के सरपंचों एवं चाइल्डलाइन कर्मियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में चाइल्डलाइन कर्मी दिलीप कुमार सिंह एवं मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि शून्य से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा के लिए पूरे भारत वर्ष में नि:शुल्क सेवा के साथ चाइल्डलाइन टाल फ्री नंबर-1098 है. जो पूरे रातदिन कार्य करता है. उन्होंने बच्चों के द्वारा होटलों, ढ़ाबा चाय दुकानों, ईंट भट्ठों सहित कचरा चुनने जैसे जघन्य कामों को करने एवं देखे जाने पर चाइल्डलाइन को जानकारी देने का आग्रह किया. सूचना सही पायी गयी तो संबंधित मामलों को स्थानीय पुलिस के सहयोग से पुनर्वासित करने के साथ-साथ साफ -सफाई एवं पढ़ाई के प्रति ललक पैदा करायी जायेगी. जिससे स्वच्छ समाज का निर्माण होगा एवं राज्य व देश खुशहाल होगा. बैठक में उपस्थित कई वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखे. इस मौके पर अवर निरीक्षक रविन्द्र हरिजन, सहायक अवर निरीक्षक अमर सिंह राठौर, मुंशी नौशाद आलम, शब्बीर आलम, विष्णुदेव यादव सहित अन्य उपस्थित थे. ———-निधन पर शोक कहरा. बनगांव निवासी 55 वर्षीय शालिग्राम पाठक की शुक्रवार को पूर्णिया स्थित आवास पर असामयिक निधन से परिजन सहित ग्रामीणों में शोक व्याप्त है. श्री पाठक ग्रामीण विकास कार्य विभाग में कार्यपालक अभियंता पद पर कार्यरत थे. वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व तीन पुत्री का भरा पूरा परिवार पीछे छोड़ गये हैं. उनके असामायिक निधन पर ग्रामीण जदयू नेता प्रो डॉ अरुण खां, कालीकांत झा, धनंजय झा, शंकर झा, अरविंद खां, पंडित वीरेन्द्र मिश्र, ताराकांत झा, संजय खां, रवि झा, विपिन खां आदि ने शोक व्यक्त करते हुए उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की. ——सदस्यता अभियान नवहट्टा. सर्वजन कल्याण लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिकेश कश्यप के निर्देश पर जिले में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. इस आशय की जानकारी देते हुए सहरसा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी माधव प्रसाद मुखिया ने बताया कि प्रखंड से पंचायत व जिला स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत किया जायेगा. —————नहीं रहे ई शालिग्राम पाठक, शोक की लहरकहरा. ग्रामीण कार्य विभाग, पूर्णिया के कार्यपालक अभियंता बनगांव निवासी शालिग्राम पाठक का निधन बीते गुरुवार को पटना में इलाज के दौरान में हो गया. वे 52 वर्ष के थे व पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे. पटना के कंकड़बाग स्थित जीवछ हॉस्पीटल में हृदयाघात के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली. ई पाठक अपने पीछे पुत्र-पुत्रियों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. रविवार को उनका अंति संस्कार उनके पैतृक गांव बनगांव में हुआ. जहां पुत्र निशांत पाठक ने उन्हें मुखाग्नि दी. उनके निधन पर अधीक्षण अभियंता रामसागर चौधरी, सहायक अभियंता पंचानन मुंशी, निरंजन दास, विदेश्वर सिंह, कनीय अभियंता प्रमोद सिंह, सुनील कुमार सिंह, लेखापाल रामकिशोर सिंह, रोकड़पाल अरविंद कुमार मंडल, संवेदक आलोक राज, आदित्य नारायण सिंह सहित गांव के पं रघुवंश झा, बलराम झा, डॉ अरूण कुमार खां, बलराम झा, आशीष झा, गोविंद झा, कृष्ण मुरारी झा, कुंजबिहारी झा, शुभाषीश झा, रंजीत झा, लक्ष्मण पाठक, नारायण पाठक व अन्य ने शोक संवेदना जताते मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है. —————-डीएसपी से मिला व्यवसायियों का शिष्टमंडल डकैतीकांड सिमरी नगर अनुमंडल अंतर्गत हटियागाछी मे शनिवार रात्रि हुई लूटपाट और फायरिंग के मामले मे सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल सिमरी डीएसपी अजय नारायण यादव से मिला और उन्हें आवेदन दिया़ आवेदन मे व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि शनिवार रात हुई घटना के नामजद आरोपियों को 24 घंटा के अंदर गिरफ्तार किया जाये़ इसके साथ साथ हटियागाछी मे स्थित टेम्पो स्टैंड को यहां से हटाया जाये. जिसकी अवैध वसूली आरोपी करते हैं व हटियागाछी मे बड़े पैमाने पर चल रहे गांजा बिक्री पर भी रोक लगाई जाये़ प्रतिनिधिमंडल द्वारा आवेदन मे यह भी कहा गया है कि यदि तय समय सीमा के अंदर गिरफ्तारी नही हुई तो व्यवसायी वर्ग संविधान द्वारा प्राप्त लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आन्दोलन करेगा़ व्यवसायी पंकज कुमार भगत, विजय कुमार उर्फ भीएस, संजय भगत, अनिल कुमार, राघवेन्द्र भगत, बिनोद भगत, रामविलास यादव आदि ने कहा कि 19 नवंबर जैसी घटना सिमरी बख्तियारपुर बाजार की धरती पर नही घटी़ इसलिए प्रशासन जल्द-से-जल्द अपराधियों को सलाखों के पीछे करे़दुर्गा स्थान मे हुई बैठकघटना के बाबत रविवार की रात हटियागाछी स्थित काली मंदिर परिसर मे व्यवसायियों ने एक बैठक की जिसमे घटना को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से रात्रि गश्ती सुदृढ़ कराने की मांग की गयी़ शनिवार रात हुई लूटपाट और फायरिंग के मामले मे नया मोड़ सामने आ रहा है जो प्रशासन के उस बात पर मुहर लगा रहा हैं जिसमे प्रशासन द्वारा घटना की मुख्य वजह जमीनी विवाद बताई गई़ बताया जा रहा है कि शनिवार रात्रि अपराधियों ने जिस घर पर हमला कर दुकान मे तोड़फोड़ की उक्त दुकान की जमीन पर घटना मे संलिप्त लोग अपना दावा कर रहे है़ सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक यह जमीन पिछले कई सालों से विवादित हैं और पीड़ित और एफआईआर मे नामजद अभियुक्त के परिवार के बीच इस जमीन को लेकर विवाद बना हुआ है़नही हो रही सख्त रात्रि गश्तीशनिवार रात्रि हुई घटना के बाद भी सिमरी बख्तियारपुर प्रशासन सबक लेता नही दिख रहा है़ घटना के एक दिन बाद जब रविवार रात्रि प्रभात खबर ने सिमरी बख्तियारपुर बाजार सहित आस-पास के इलाको का दौरा किया तो यह स्पष्ट हो गया की प्रशासन को घटना के बाद जिस तरह की सख्ती बरतनी चाहिए उतनी नही दिख रही़ रविवार रात्रि भी आम दिनो की तरह ही नाममात्र की गश्ती देखने को मिली जो सिमरी बख्तियारपुर की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े करते है. बाजार के व्यवसायी बेफिक्र और निर्भीक होकर काम करे. पुलिस प्राथमिकी मे दर्ज नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर सघन छापेमारी कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >