सीआरसी स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित कबड्डी, क्विज, बॉलीवाल व दौड़ में स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सासत्तर कटैया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सीआरसी स्तर पर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लेकर अपने-अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित बच्चों की प्रतियोगिता प्रखंड स्तर व जिला स्तर पर आयोजित की जायेगी. इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, पेंटिंग, सुगम संगीत, एक सौ मीटर दौड़, चार सौ मीटर दौड़, रिले दौड़, क्विज, कविता आदि में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना जौहर दिखाया. मां काली मैदान में खदियाही तथा मवेशी हटिया मैदान में पनिदाहा सीआरसी के बच्चों का प्रतियोगिता आयोजित की गयी. मौके पर बीईओ राजेंद्र ठाकुर, बीआरसीसी शत्रुघ्न कुमार, तेजनारायण कुमार, गजेंद्र कुमार, सीआरसीसी विष्णुदेव यादव, महेश कुमार, अनंतलाल यादव, प्रधानाध्यापक रामलखन साह, मो मुश्ताक, निर्मला कुमारी, मिश्री राम, उपेंद्र राम, सुरेश्वर प्रसाद यादव, सुनीला कुमारी सहित कई मौजूद थे. फोटो-खेल 15- कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरी टीम को पकड़ते खिलाड़ी
सीआरसी स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित
सीआरसी स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित कबड्डी, क्विज, बॉलीवाल व दौड़ में स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सासत्तर कटैया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सीआरसी स्तर पर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लेकर अपने-अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित बच्चों […]
