सीओ के निलंबन तक होगा अनश्चितिकालीन धरना

सीओ के निलंबन तक होगा अनिश्चितकालीन धरना 30 वर्षों से रह रहे विष्णुदेव पासवान को दबंगों ने भगाया सहरसा शहर : जिला कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष प्रो विद्यानंद मिश्र की अध्यक्षता में हुई. इसमें सौरबाजार प्रखंड के सीओ को निलंबित कर प्रशासनिक जांच की मांग की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक […]

सीओ के निलंबन तक होगा अनिश्चितकालीन धरना 30 वर्षों से रह रहे विष्णुदेव पासवान को दबंगों ने भगाया

सहरसा शहर : जिला कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष प्रो विद्यानंद मिश्र की अध्यक्षता में हुई. इसमें सौरबाजार प्रखंड के सीओ को निलंबित कर प्रशासनिक जांच की मांग की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक सौरबाजार के सीओ व थाना प्रभारी को निलंबित कर कार्रवाई नहीं की जाती है

तब तक कांग्रेस प्रखंड में अनिश्चितकालीन धरना देगी. जिलाध्यक्ष प्रो मिश्र ने बताया कि सौरबाजार पूला टोला वार्ड नंबर-आठ निवासी विष्णुदेव पासवान जो पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से वहां रह रहे थे, को वहां से बेदखल हो जाना पड़ा है. अपने परिवार व बच्चों के साथ इस ठंड में खुले में रहने को मजबूर हैं.

उन्होंने कहा कि जनवरी 2015 में उसके घर को दबंगों ने उजाड़ दिया, जिस पर केस किया गया. जिस पर तत्कालीन डीएसपी ने गिरफ्तार करने का आदेश भी दिया. लेकिन गिरफ्तारी तो दूर, पुन: दबंगों ने 15 दिसंबर को हथियार से लैस हो बचे घर को आग के हवाले कर दिया. उन्होंने बताया कि श्री पासवान को जिलाधिकारी से लेकर प्रांतीय स्तर तक से बासगीत पर्चा देने का निर्देश दिया था. लेकिन सीओ ने दबंगों की मिलीभगत से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >