सेवानिवृत्त फौजी सहित तीन की बाइक चोरी
सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी रूकने का नाम नहीं ले रहा है. शहर में लगातार गिरोह के द्वारा बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है. शुक्रवार की शाम बाइक चोर ने सेवानिवृत्त फौजी मीर टोला निवासी मोइजुल हक की बाइक चोरी हो गयी. पीड़ित ने बताया कि वह रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित मेसर्स फौजी सीमेंट को बंद कर घर आया.
घर के आगे बाइक खड़ी कर अंदर गया. कुछ देर बाद आने पर बाइक गायब थी. पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी लिखित रूप में सदर थाना को दे दी गयी है. वहीं दूसरी घटना हकपाड़ा की है.
चोरों ने घर में लगी दो बाइक की चोरी कर ली. खगड़िया जिले के कैंजरी बेलदौर निवासी श्याम कुमार ने बताया कि वह अपने बहनोई हकपाड़ा निवासी सुनील कुमार के घर आया था. रात में पोर्टिको में बाइक खड़ी कर सो गया. सुबह नींद टूटने पर देखा कि मेरा व बहनोई का बाइक गायब था. पीड़ित ने बताया कि मामले की सूचना लिखित रूप में सदर थाना को दी गयी है.
