गोली कांड व आर्म्स एक्ट का आरोपी धराया

सहरसा सिटी. जिले के बनगांव थाना में आर्म्स एक्ट व महिषी थाना के गोली कांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बनगांव थानाध्यक्ष कमलेश कुमार द्वारा आरोपी सिंहौल निवासी पिकू मिश्रा को सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास के वेश्म में लाया गया. सदर एसडीपीओ श्री विश्वास ने बताया कि आरोपी फरार चल रहा था. […]

सहरसा सिटी. जिले के बनगांव थाना में आर्म्स एक्ट व महिषी थाना के गोली कांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बनगांव थानाध्यक्ष कमलेश कुमार द्वारा आरोपी सिंहौल निवासी पिकू मिश्रा को सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास के वेश्म में लाया गया. सदर एसडीपीओ श्री विश्वास ने बताया कि आरोपी फरार चल रहा था.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बरियाही बाजार से गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि आरोपी बनगांव थाना के एक आर्म्स एक्ट व महिषी थाना के तेलहर गांव में गोली चला कर जख्मी कर देने के मामले का आरोपी है. एसडीपीओ ने बताया कि जिले के अन्य थाना व सीमावर्ती जिले से आरोपी के बारे में जानकारी ली जा रही है. इस बाबत बनगांव थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. अपराधी को गिरफ्तार करने में सदर थाना के पैंथर टीम के कारू सिंह, सुमन कुमार मधुकर, सुदीष्ट सुमन, अफरोज जकरिया शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >