श्रम के हिसाब से मिलेगी मजदूरी

श्रम के हिसाब से मिलेगी मजदूरी श्रम कल्याण दिवस पर एक दिवसीय शिविर आयोजितन्यूनतम मजदूरी सहित समान काम के समान पारिश्रमिक की दी गयी जानकारी बाल श्रम अपराध प्रतिनिधि, सहरसा शहरश्रम कल्याण दिवस के अवसर पर गंगजला स्थित श्रम कार्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन श्रम अधीक्षक अशोक कुमार सिन्हा ने […]

श्रम के हिसाब से मिलेगी मजदूरी श्रम कल्याण दिवस पर एक दिवसीय शिविर आयोजितन्यूनतम मजदूरी सहित समान काम के समान पारिश्रमिक की दी गयी जानकारी बाल श्रम अपराध प्रतिनिधि, सहरसा शहरश्रम कल्याण दिवस के अवसर पर गंगजला स्थित श्रम कार्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन श्रम अधीक्षक अशोक कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रमंडल स्तरीय इस प्रशिक्षण शिविर में सहरसा, मधेपुरा व सुपौल के मजदूर एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. शिविर को संबोधित करते हुए श्रम अधीक्षक श्री सिन्हा ने कहा कि विभिन्न तरह के श्रमिकों को कोटिवार बांटा गया है. श्रम के हिसाब से सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी की दर तय की गयी. शिविर में प्रशिक्षकों ने दुकान, प्रतिष्ठान, होटल, भोजनगृह, रेस्तरां, सड़क, भवन निर्माण, बेकरी, पेट्रोल पंप सहित कुल 69 नियोजनों में न्यूनतम मजदूरी की दर तय की गयी है. इसकी जानकारी विभिन्न मजदूर संघों सहित उपस्थित लोगों को दी गयी. वहीं प्रशिक्षकों ने 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से कार्य लेना दंडनीय अपराध व समान कार्य के लिए महिला एवं पुरुषों को समान पारिश्रमिक भुगतान की बात कही. शिविर में न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 सहित प्रवासी मजदूर अधिनियम, बाल श्रमिक अधिनियम, भवन निर्माण इत्यादि की विस्तार से जानकारी दी. इस मौके पर श्रम प्रवर्तक पदाधिकारी कहरा प्रफुल्ल कुमार दास, सिमरी बख्तियारपुर रमण कुमार ओझा, सुपौल की पूनम लता सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, मधेपुरा आलमनगर के दुर्गा शंकर प्रसाद, पुरैनी के संजीव कुमार चौधरी, शंकरपुर के मनोज प्रभाकर सहित प्रधान लिपिक धनंजय कुमार, चंदन कुमार, निशांत प्रेम, राजीव रंजन, निर्माण श्रमिक संघ अध्यक्ष प्रभुलाल दास, मो नसीर, दुखी शर्मा, नसीम उद्दीन, अशेाक राम, राम गुलाम यादव, ललन पासवान, फणिलाल यादव सहित अन्य मौजूद थे. फोटो- श्रम 10 व 11 – संबोधित करते हुए श्रम अधीक्षक अशोक सिन्हा व मौजूद लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >