सहरसा शहर : जिले के सभी मेडिकल रिप्रजेंटेटिव अपने संगठन एफएमआरएआई व बीएसएसआरयू के तत्वावधान में हड़ताल में शामिल हुए. मेडिकल रिप्रजेंटेटिवों ने शहर के विभिन्न जगहों पर धरना दिया तथा अपने आठ सूत्री मांगों के समर्थन में नारे लगाये. मांगों में काम का समय आठ घंटा, न्यूनतम मजदूरी 15 हजार, ओ विवाद में विक्रय प्रोत्साहन कर्मी का नाम, प्रत्येक कंपनी में शिकायत निवारण समिति का गठन,
दवा की कीमतों में कमी, दवा की कालाबाजारी पर रोक, मजदूरों की छंटनी बंद करने, भारतीय कानूनों में अमेरिकी हस्तक्षेप बंद करने की मांग शामिल है. मांगों के समर्थन में संगठन के अध्यक्ष राजीव रंजन, पतंजलि, रामाशीष के नेतृत्व में मंगलवार की संध्या कैंडिल मार्च निकाला गया था. बुधवार को सभी मेडिकल रिप्रजेंटेटिवों ने संगठन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया.
