युवा उत्सव के चयनित कलाकार हुए दरभंगा रवाना 17 से 19 दिसंबर तक दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत सहरसा सदर कला-संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से चयनित कलाकारों को राज्यस्तरीय युवा उत्सव 2015 के लिए बुधवार को समाहरणालय से अधिकारियों ने झंडी दिखा कर दरभंगा के लिए रवाना किया. 50 सदस्यीय कलाकारों के जत्था को स्थापना उपसमाहर्ता भीम प्रसाद, वरीय उपसमाहर्ता रंजीत कुमार व किरण सिंह द्वारा संयुक्त रूप से झंडी दिखाया. इस मौके पर जिला युवा उत्सव के सभी चयनित कलाकारों के दल को इन अधिकारियों ने प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने की शुभकामना दी. नोडल पदाधिकारी गर्ल्स स्कूल की शिक्षिका रंजना नारायण व अनिल मिश्रा के नेतृत्व में चयनित सभी कलाकार विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिता में दरभंगा में आयोजित युवा उत्सव में अपने प्रतिभा का जौहर दिखायेंगे. जिला युवा उत्सव में चयनित एकांकी नाटक के प्रतिभागी पंचकोसी सांस्कृतिक मंच के विकास एवं साथी, समूह लोक नृत्य में शशि सरोजनी रंगमंच के चंद्रकिरण रीना व सहयोगी, भाषण में मोनू कुमार झा, शास्त्रीय गायन में कुमारी रंजना मिश्रा, चित्रकला में अर्चना भारती, लोक गाथा में राधेश्याम एवं साथी, हस्तशिल्प में विकास भारती, सुगम संगीत में ब्रजेश कुमार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप शिरकत करने का मौका दिया गया है.फोटो-झंडी 10- कलाकारों को झंडी दिखा रवाना करते अधिकारी
युवा उत्सव के चयनित कलाकार हुए दरभंगा रवाना
युवा उत्सव के चयनित कलाकार हुए दरभंगा रवाना 17 से 19 दिसंबर तक दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत सहरसा सदर कला-संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से चयनित कलाकारों को राज्यस्तरीय युवा उत्सव 2015 के लिए बुधवार को समाहरणालय से अधिकारियों ने झंडी दिखा कर दरभंगा के लिए रवाना किया. 50 सदस्यीय कलाकारों […]
