सुभद्रा देवी की निधन पर शोक सहरसा शहर. स्थानीय शंकर चौक मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय वैश्य महासभा द्वारा महासभा के प्रमंडलीय अध्यक्ष हरिहर प्रसाद गुप्ता की धर्मपत्नी व रंगकर्मी राजन कुमार की माता समाजसेविका सुभद्रा देवी की निधन के उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को किया गया. सभा की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष शिवशंकर विक्रांत व संचालन युवा राष्ट्रीय वैश्य महासभा अध्यक्ष राजीव रंजन साह ने किया. सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुंजेश्वर साह ने कहा कि सुभद्रा देवी समाज सेवा में रुचि लेती थी. श्रद्धांजलि सभा में पंकज कुमार, रंजीत चौधरी, कुश मोदी युगल किशोर भीमसेरिया कैलाश साह, शिवप्रसाद केशरी, लालबहादुर साह, बैजनाथ चौधरी, संजय सुमन, फुलो गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, अधिवक्ता विजय गुप्ता, रमण साह, विमल कुमार गुप्ता, मदन प्रसाद गुप्ता, ललन चौधरी, सियाराम चौधरी, विनोद गुप्ता सहित अन्य शामिल थे. —–मंत्री गफूर का हुआ नागरिक अभिनंदन महिषी. स्थानीय विधायक डॉ अब्दुल गफूर का राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के मनोनयन के पश्चात महोत्सव के अवसर पर मुख्यालय में प्रथम आगमन पर बुद्धिजीवियों ने अभिनंदन किया . मंत्री को पाग व चादर भेंटकर सम्मानित किया गया. डॉ गफूर ने स्वयं को भारती मंडन व उग्रतारा भूमि का पुत्र बताते हर संभव विकास को आयाम मिलने का संकेत दिया. उन्होंने आमजनों को सामाजिक समरसता कायम रखते सरकार के विकास में सकारात्मक सहयोग की अपील की. सभा को राजद जिलाध्यक्ष मो ताहिर, रंजीत यादव सहित अन्य ने भी संबोधित किया. इस मौके पर नितिन ठाकुर बौआ, बम सिंह, मालिक झा, पूर्व जिप सदस्य विजेन्द्र यादव आदि मौजूद थे. —-मतदाता सूची में सुधार की मांगसतरकटैया. शाहपुर पंचायत के जरसैन गांव निवासी अनिल यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर वार्ड संख्या-10 व 11 के मतदाता सूची में सुधार करने की मांग की है. दिये गये आवेदन में लिखा गया है कि वार्ड संख्या-11 के कुछ मतदाताओं का नाम वर्ष 2011 के मतदाता सूची में वार्ड संख्या-10 में अंकित हो गया है. वही कुछ मतदाता का नाम दोनों वार्ड के मतदाता सूची में अंकित किया गया है. कुछ ऐसे मतदाता है जो पिछले पांच वर्षों से वार्ड संख्या-11 में घर बनाकर रहता है ,लेकिन मतदाता सूची में वार्ड संख्या-10 में ही नाम दर्ज है.कुछ ऐसे भी मतदाता है जो पिछले पांच वर्षों से वार्ड संख्या-10 में घर बनाकर रहता है, लेकिन मतदाता सूची में वार्ड संख्या-11 में नाम दर्ज है. ऐसे सभी मतदाताओं का जांच कर मतदाता विखंडन करने की मांग की गई है.इस मामले में बीडीओ पवन कुमार ठाकुर ने बताया कि आवेदन का जांच कर मतदाता सूची में सुधार किया जायेगा.—-प्रगणकों को मिला प्रशिक्षणसतरकटैया. सोमवार को बीआरसी कार्यालय में प्रगणकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण बीआरसीसी तेजनारायण कुमार व सत्रुघ्न कुमार के द्वारा दिया गया. मौके पर बीइओ राजेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे.—-ठंड से ठिठुर रहे है स्कूल व आंगनबाडी केंद्र के बच्चेसतरकटैया. पिछले कई दिनों से पछुवा हवा व शीतलहर के चलते बढ़ते ठंड के कारण जहां लोगों को परेशानी हो रहा है . वही स्कूल व आंगनबाडी केंद्र जाने वाले बच्चों को ठिठुरने के लिए मजबूर है. शाम ढलते ही कुहारा इस कदर छा जाता है कि लोगों को रास्ता तक दिखाई नहीं पड़ती है.वही सुबह भी सूर्य का दर्शन होना असंभव हो जाता है. क्षेत्र के कई विद्यालय के शिक्षक व सेविकाओं ने ठंड को देखते हुऐ डीएम से छुटटी देने की मांग की है.—-विवाह योजना में गड़बड़ी की शिकायत पतरघट. क्षेत्र के कई पंचायतों के मुखिया व पंचायत सचिव द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के आवेदन पर अनुशंसा करते हुए पांच बच्चों की मां को कन्या विवाह योजना का लाभ दिये जाने पर क्षेत्र के लोगों द्वारा बीडीओ कर्पूरी ठाकुर से मिलकर पूरे मामले की जांच की मांग की है. लगातार मिली शिकायत के आलोक में बीडीओ द्वारा सभी पंचायतों के मुखिया व पंचायत सचिव को अपने कार्यालय के पत्रांक के साथ सचिव द्वारा भेजे गये आवेदन की जांच के क्रम में विसंगतियां पायी गयी है. जिसमें बिना भौतिक सत्यापन का अनुशंसा किया गया है. इसके कारण उचित लाभुकों के चयन में गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. उन्होंने सभी मुखिया व पंचायत सचिव को कहा है कि साक्ष्य देखे बिना भौतिक सत्यापन नहीं करेंगे. इस बाबत बीडीओ ने बताया कि कई पंचायतों में गड़बड़ी किये जाने की शिकायत मिली थी. इसी आलोक में पत्र भेजकर सुधार करने को कहा है. इसके बावजूद गड़बड़ी पाये जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. —–ठंड से मौत बनमा ईटहरी. बढ़ते ठंड ने पूरे जिले को अपने आगोश में लिया है. बढ़ती ठंड से लोगों की मौत तक होने लगी है. इसी क्रम में महारस निवासी 55 वर्षीय महावीर ठाकुर की मौत ठंड से हो गयी है. ——मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की हड़ताल 16 को सहरसा शहर. मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की राष्ट्रव्यापी हड़ताल 16 दिसंबर को की जायेगी. संघ जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, पतंजलि, रामशीष कुमार ने बताया कि एफएमआरआइ व बीएसएसआर यूनियन के बैनर तले सभी रिप्रजेंटेटिव हड़ताल पर 16 दिसंबर से जायेंगे. सात सूत्री मांगों के समर्थन में यह हड़ताल किया जा रहा है. —–निरीक्षण में कई माध्यमिक शिक्षक पाये गये अनुपस्थित कहीं नहीं थे बच्चे सहरसा शहर. जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने सभी शिक्षा विभाग डीपीओ को निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया था. जिस आलोक में डीपीओ माध्यमिक शिक्षा योगेंद्र यादव ने शहर के राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण 10 बजे दिन में किये. जहां माध्यमिक के मात्र तीन शिक्षक व उच्चतर माध्यमिक के तीन शिक्षक व प्राचार्या मौजूद मिले. प्राचार्य सहित 29 शिक्षक यहां कार्यरत हैं. वहीं 10.15 बजे जेल कॉलोनी स्थित अनुग्रह नारायण सिंह उच्च विद्यालय के निरीक्षण में छह शिक्षक हिमांशु शेखर, राकेश ठाकुर, दीपक कुमार, हसीउर रहमान, विमल कुमार अनुपस्थित पाये गये. महिषी स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में 12 बजे दिन में प्राचार्य बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये. शिक्षक रंजन कुमार यादव, जयराम चौपाल, शैलेंद्र झा अनुपस्थित थे. रामसोगारथ रायमणी उच्च विद्यालय बघवा में 12.55 बजे किये गये निरीक्षण में शिक्षक तो मौजूद मिले लेकिन एक भी बच्चे विद्यालय में नहीं पाये गये.
सुभद्रा देवी की निधन पर शोक
सुभद्रा देवी की निधन पर शोक सहरसा शहर. स्थानीय शंकर चौक मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय वैश्य महासभा द्वारा महासभा के प्रमंडलीय अध्यक्ष हरिहर प्रसाद गुप्ता की धर्मपत्नी व रंगकर्मी राजन कुमार की माता समाजसेविका सुभद्रा देवी की निधन के उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को किया गया. सभा की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष शिवशंकर […]
