उग्रतारा महोत्सव आज से, बिखरेगी लोक संस्कृति की छटा तीन दिवसीय महोत्सव का पर्यटन मंत्री अनिता देवी करेंगी उद्घाटन मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री प्रो अब्दुल गफूर, आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्रशेखर उद्घाटन समारोह में रहेंगे मौजूद सहरसा सदर कोसी क्षेत्र स्थित जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र में स्थापित उग्रतारा शक्तिपीठ की पौराणिक, पुरातात्विक, धार्मिक महत्ता को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज सोमवार से होने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास व क्षेत्र की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को देखते हुए 2012 से नवरात्रा के दिनों आयोजित होने वाला यह महोत्सव इस वर्ष चुनावी कारणों से अब आयोजित किया जा रहा है. 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक आयोजित तीन दिवसीय उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन पर्यटन मंत्री अनिता देवी मुख्य मंच राजकमल क्रीड़ा मैदान में सोमवार को दोपहर एक बजे करेंगी. उग्रतारा शक्तिपीठ की धार्मिक विरासत व यहां के सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रख उद्घाटन के बाद वेदपाठियों द्वारा वेद पाठ व स्वागतगान से महोत्सव का शुभारंभ होगा. उद्घाटनकर्ता पर्यटन मंत्री व मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथियों द्वारा दिन के 1.15 बजे सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ होगा. मौके पर जिला प्रशासन द्वारा आमंत्रित मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री प्रो अब्दुल गफूर, आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्रशेखर, क्षेत्रीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के साथ-साथ सिमरी बख्तियारपुर विधायक दिनेशचंद्र यादव, सोनवर्षा विधायक रत्नेश सादा, सहरसा विधायक अरुण कुमार, विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह, एनके यादव, नूतन सिंह के अलावे जिप अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव भी समारोह में मंच पर मौजूद रहेंगे.फोटो-महोत्सव की शोभा बढ़ायेंगे विभिन्न विभागों के स्टॉल महिषी. प्रखंड क्षेत्र के उग्रतारा शक्तिपीठ क्षेत्र में सोमवार से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव के आयोजन स्थल राजकमल क्रीड़ा मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल महोत्सव की शोभा को बढ़ायेंगे. पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित महोत्सव के आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा 60 स्टॉल लगाया गया है. इनमें सरकारी व गैर सरकारी स्तर के कई स्टॉल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लेकर कृषि व बैंकिंग क्षेत्र तक की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी. स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना, पशुपालन, कृषि, वन विभाग, जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उद्योग विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों द्वारा लगाया गया स्टॉल महोत्सव की सार्थकता के साथ-साथ बिहार के बढ़ते विकास में आम लोगों की भागीदारी को भी सुनिश्चित करने का काम करेगा. इसको लेकर रविवार देर शाम तक विभागों के अधिकारी स्टॉल को अंतिम रूप देने व सजाने-संवारने में जुटे थे. फोटो-गीत-संगीत-नृत्य से सजेगी सांस्कृतिक संध्या मुख्य मंच व पंडाल को दिया गया अंतिम रूप सहरसा सदर सोमवार को आयोजित तीन दिवसीय उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव के मौके पर तीनों दिन सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत-नृत्य की महक बिखरेगी. उद्घाटन समारोह के बाद महोत्सव के पहले दिन सोमवार की संध्या छह बजे से 7.30 बजे तक पटना की सांस्कृतिक संस्था निनाद के कलाकारों द्वारा बिहार के लोक गीत व नृत्यों से सांस्कृतिक संध्या को गुलजार किया जायेगा. संध्या 7.30 बजे से 8.30 बजे तक स्थानीय स्वरांजलि के कलाकार भी कोसी क्षेत्र की लोक संस्कृति से लोगों को गीत व नृत्य के माध्यम से रूबरू करायेंगे. महोत्सव के पहले ही दिन इन कलाकारों के साथ-साथ रात्रि 8.30 से 10 बजे तक राजस्थान के लोक कलाकार क्षेत्र की लोक संस्कृति व लोक कलाओं पर आधारित कालबेलिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर कोसी के दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे. महोत्सव के दूसरे दिन कोसी व मिथिलांचल क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत पर केंद्रित एक शाम मैथिली के नाम कार्यक्रम में मैथिली क्षेत्र के कई नामचीन कलाकार मिथिला की लोक संस्कृति व लोक गायन व नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. महोत्सव के आखिरी दिन क्रीड़ा मैदान के मुख्य मंच से स्थानीय कलाकारों की विविध प्रस्तुति के बाद फिल्मी क्षेत्र के पार्श्व गायक विनोद राठौर अपनी खूबसूरत आवाज से लोगों का मनोरंजन करेंगे. विद्वानों का भी होगा जमावड़ा उग्रतारा शक्तिपीठ की पुरातात्विक व धार्मिक विरासत को पर्यटन के मानचित्र पर अक्षुण्ण बनाये रखने के उद्देश्य को लेकर आयोजित सेमिनार में देश-विदेश के कई विद्वानों का जमावड़ा होगा. स्थानीय मंडनधाम परिसर में 15 व 16 दिसंबर को आयोजित सेमिनार को इस महोत्सव की सफलता से जोड़ कर देखा जा रहा है. सेमिनार में उग्रतारा शक्तिपीठ की धार्मिक महत्ता को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए कई शिक्षाविद् व विद्वान अपने विचारों को रखेंगे. सेमिनार आयोजन को लेकर उग्रतारा शक्तिपीठ न्यास से जुड़े लोगों द्वारा इसकी तैयारी कर ली गयी है. फोटो- मंच 13 व 14 – मुख्य मंत्र व पंडाल को दिया जा रह अंतिम रूपफोटो – मंच 15 – लगाये जा रहे स्टॉल
उग्रतारा महोत्सव आज से, बिखरेगी लोक संस्कृति की छटा
उग्रतारा महोत्सव आज से, बिखरेगी लोक संस्कृति की छटा तीन दिवसीय महोत्सव का पर्यटन मंत्री अनिता देवी करेंगी उद्घाटन मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री प्रो अब्दुल गफूर, आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्रशेखर उद्घाटन समारोह में रहेंगे मौजूद सहरसा सदर कोसी क्षेत्र स्थित जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र में […]
