गेस्ट हाउस पर छापा, महिला-पुरुष सहित तीन गिरफ्तार

गेस्ट हाउस पर छापा, महिला-पुरुष सहित तीन गिरफ्तार ओम गेस्ट हाउस का संचालक सहित तीन हिरासत में एसडीपीओ के नेतृत्व में गेस्ट हाउस में पुलिस का छापाप्रतिनिधि, सहरसा सिटी सदर थाना क्षेत्र के गंगजला चौक स्थित ओम गेस्ट हाउस में रविवार को पुलिस ने छापेमारी की. सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास के नेतृत्व में हुई छापेमारी […]

गेस्ट हाउस पर छापा, महिला-पुरुष सहित तीन गिरफ्तार ओम गेस्ट हाउस का संचालक सहित तीन हिरासत में एसडीपीओ के नेतृत्व में गेस्ट हाउस में पुलिस का छापाप्रतिनिधि, सहरसा सिटी सदर थाना क्षेत्र के गंगजला चौक स्थित ओम गेस्ट हाउस में रविवार को पुलिस ने छापेमारी की. सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास के नेतृत्व में हुई छापेमारी में पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में एक महिला व एक युवक को हिरासत में ले लिया. साथ ही एक और महिला को हिरासत में लिया है. एसडीपीओ ने बताया कि गेस्ट हाउस के रजिस्टर की जांच की गयी तो मामला संदेहास्पद लगा. जब कमरे की तलाशी ली गयी तो मामला सही निकला. होटल संचालक द्वारा जो पहचान पत्र प्रस्तुत किया वह प्रथमदृष्टया फर्जी प्रतीत हो रहा है. पुलिस गेस्ट हाउस के संचालक संजय कुमार भगत को भी साथ ले गयी. छापेमारी के बाद शहर में सनसनी फैल गयी. लोगों की भीड़ गेस्ट हाउस के बाहर जमा हो गयी. लोग एक-दूसरे से छापेमारी को लेकर चर्चा करते रहे. सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास ने बताया कि गेस्ट हाउस संचालक व दोनों महिला व पुरुष को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. वही पुलिस दोनों के नाम व पता का सत्यापन कर रही है. छापेमारी में सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष आरती सिंह, पुअनि नीतेश कुमार सहित पुलिस जवान शामिल थे. —-पूर्व में भी हो चुकी है छापेमारी सदर थाना के गंगजला चौक स्थित ओम गेस्ट हाउस में बीते 19 अप्रैल को भी तत्कालीन एसडीपीओ प्रेम सागर के नेतृत्व में छापेमारी हुई थी. पुलिस के छापे के बाद सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था. पुलिस ने आपत्तिजनक अवस्था में छह महिला सहित पांच पुरुष को गिरफ्तार किया था. छापेमारी में ओम गेस्ट हाउस के संचालक संजय कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरे से आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद किया था. कुछ दिन पूर्व ही संचालक जेल से छूट कर आया था. मामला दर्ज कर गेस्ट हाउस के संचालक व युवक को न्यायिक हिरासत में व महिला को भी कोर्ट में प्रस्तुत किया जायेगा. न्यायालय के निर्देश के अनुसार अगली कार्रवाई की जायेगी. संजय कुमार सिंह, सदर थानाध्यक्ष, सहरसा फोटो- छापा 10- गेस्ट हाउस से संदिग्ध को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिसफोटो- छापा 11- छापेमारी में गिरफ्तार महिला को ले जाती पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >