नवगठित काउंसिल ऑफ केमिकल साइंस की बैठक आज

नवगठित काउंसिल ऑफ केमिकल साइंस की बैठक आज – फोटो- कैंपस कैप्शन- विवि गेट का फोटो प्रतिनिधि.मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थित पीजी रसायन शास्त्र विभाग में बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान विभाग में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए संगोष्ठी एवं अन्य गतिविधियों के सफल संचालन एवं संयोजन को लेकर एक बड़े प्लेटफार्म […]

नवगठित काउंसिल ऑफ केमिकल साइंस की बैठक आज – फोटो- कैंपस कैप्शन- विवि गेट का फोटो प्रतिनिधि.मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थित पीजी रसायन शास्त्र विभाग में बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान विभाग में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए संगोष्ठी एवं अन्य गतिविधियों के सफल संचालन एवं संयोजन को लेकर एक बड़े प्लेटफार्म की जरूरत महसूस की गयी. बैठक में गहन विचार विमर्श कर एक काउंसिल ऑफ केमिकल साइंस का गठन किया गया. वहीं निर्णय लिया गया कि दस दिसंबर गुरूवार को काउंसिल ऑफ मेडिकल साइंस की बैठक पीजी रसायन शास्त्र विभाग में आयोजित की जायेगी. बैठक में संगठन के महासचिव डा नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संस्था के पेन अध्यक्ष पीजी रसायन शास्त्र विभाग विभागाध्यक्ष ही होंगे.इसके अलावा आरएम कॉलेज सहरसा के डा अमरनाथ चौधरी एवं अररिया कॉलेज अररिया के डा एसएन महतो उपाध्यक्ष के रूप में चुने गये है. वहीं पीजी रसायन शास्त्र विभाग के डा नरेश कुमार महासचिव एवं पूर्णिया कॉलेज के डा ए खान व एमएलटी कॉलेज सहरसा के डा एके दास संयुक्त सचिव चुने गये है. पीजी विभाग के डा अशोक कुमार यादव एवं के बी झा कॉलेज कटिहार के डा एम के झा क्षेत्रीय सचिव बनाये गये है. सदस्य पद के लिए डीएस कॉलेज कटिहार के डा वीके ओझा , पीएस कॉलेज मधेपुरा के डा के कुमार चुने गये है. वहीं टीपी कॉलेज मधेपुरा के डा एके मल्लिक कोषाध्यक्ष बनाये गये है. इसके अलावा कॉप्शन से एसएनएस कॉलेज के डा रमेश प्रसाद सिंह एवं कॉमर्स कॉलेज साहुगढ़ मधेपुरा के डा पीएन पीयूष को चूना गया है. बैठक के दौरान पीजी रसायन शास्त्र विभाग के सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे. वर्ग में छात्रों की कम उपस्थिति पर शिक्षकों में चिंता मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत पार्वती विज्ञान महाविद्यालय में शिक्षकों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता डा क्यू एम रहमान ने की. बैठक में सर्वसम्मति से शिक्षक संघ को पुनर्गठित करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान संघ के नये पदाधिकारियों का चयन किया गया. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि शिक्षक संघ के महासचिव डा अशोक कुमार की उपस्थिति में अध्यक्ष पद के लिए अंगरेजी विभाग के डा जय प्रकाश यादव का चयन किया गया. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भूगोल विभाग के डा राजेंद्र यादव एवं गणित विभाग के डा सुनील कुमार का चयन सचिव पद के लिए किया गया. इसके अलावा दर्शन शास्त्र विभाग के डा रामदेव प्रसाद गणित विभाग संयुक्त सचिव, हिंदी विभाग के डा सीता राम शर्मा कोषाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग के डा कामेश्वर प्रसाद अंकक्षेक के रूप में चुने गये.. वहीं संरक्षक के रूप में राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा क्यू एम रहमान एवं मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा राम चंद्र प्रसाद मंडल का मनोनयन किया गया. बैठक के दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने अपने- अपने उद्गार व्यक्त किये. वहीं शिक्षक संघ के नये पदाधिकारियों को शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों ने बधाई दी. बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शिक्षकों के हित में महाविद्यालय से लेकर विवि शिक्षक संघ, फुटाव एवं ए आई फुक्टो के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया. बैठक में शिक्षकों ने वर्ग में छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए अभिभावकों को इसके लिए प्रयास करने की बात कही. बैठक के माध्यम से शिक्षकों ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से महाविद्यालय भेजने का निरंतर प्रयास करेंगे. योगदान लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं विभागाध्यक्ष मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में पिछले दिनों बड़े स्तर पर विभागीय फेरबदल करते हुए 11 पीजी विभागाध्यक्ष को बदला गया था. इस संबंध में अधिसूचना जारी होने के एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद विभाग के नये विभागाध्यक्ष योगदान लेने में कोई रूची नहीं दिखा रहे है. विवि से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार तक मात्र चार नये विभागाध्यक्ष ने अपने-अपने विभाग में योगदान दिया है. जबकि आधा दर्जन से अधिक विभाग अपने नये विभागाध्यक्ष की बाट जोह रहा है. इस मामले में विवि प्रशासन का रूप अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया. हालांकि विवि प्रशासन जल्द ही ठोस कदम उठाने की दिशा में निर्णय लेगी.ज्ञात हो कि विवि ने अधिसूचना जारी कर पीजी इतिहास विभाग में मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज के डा अनंत कुमार ठाकुर, गणित पीजी विभाग में के पी कॉलेज मुरलीगंज के डा आर एस यादव, दर्शनशास्त्र में आरडीएस कॉलेज शालमारी कटिहार के मीरा कुमारी, गृह विज्ञान विभाग में पूर्णिया महिला कॉलेज के डा सुलेखा रानी, जीव विज्ञान में पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया के डा बीएन पांडे, राजनीति शास्त्र में रमेश झा महिला कॉलेज की डा कल्पना मिश्रा, संस्कृत में पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया के डा मिथलेश मिश्रा, कॉमर्स विभाग में आरडीएस कॉलेज शालमारी कटिहार के डा एस एन विश्वास, वनस्पति शास्त्र में पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया के डा रंजीत मिश्रा,कॉमर्स कॉलेज साहुगढ़ के डा इंद्र नारायण यादव हिंदी पीजी विभाग एवं एमजीएम महिला कॉलेज कटिहार के डा एसपी सिन्हा को पीजी भौतिकी विभाग में विभागाध्यक्ष के रूप में योगदान लेने को कहा था. लेकिन इनमें बुधवार तक चार विभागाध्यक्ष ने अपने-अपने विभाग में योगदान लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >