बिजली काटने के विरोध में ग्रामीणों ने किया रोड जाम

बिजली काटने के विरोध में ग्रामीणों ने किया रोड जाम फोटो- बिजली 18 – सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे बिजली उपभोक्ता -मधेपुरा-अतलखा मुख्यमार्ग को बांस बल्ला से घेर प्रदर्शन, घंटों यातायात बाधित -लोगों ने कहा, समय से ग्रामीण करते हैं बिल भुगतान प्रतिनिधि, पतरघट बिजली विभाग द्वारा बिना कोई कारण बताए बीते एक सप्ताह […]

बिजली काटने के विरोध में ग्रामीणों ने किया रोड जाम फोटो- बिजली 18 – सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे बिजली उपभोक्ता -मधेपुरा-अतलखा मुख्यमार्ग को बांस बल्ला से घेर प्रदर्शन, घंटों यातायात बाधित -लोगों ने कहा, समय से ग्रामीण करते हैं बिल भुगतान प्रतिनिधि, पतरघट बिजली विभाग द्वारा बिना कोई कारण बताए बीते एक सप्ताह से बिजली बंद कर दिये जाने से आक्रोशित जम्हरा पंचायत के सैकड़ों उपभोक्ताओं व स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार को जम्हरा काली स्थान चौक पर मधेपुरा-पतरघट-अतलखा मुख्य सड़क मार्ग को घंटों जाम कर बांस बल्ला से घेर कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. सड़क जाम किये जाने की वजह से मार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा. जिससे जाम में दर्जनों गाडि़यां फंसी रही. प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से रंजन कुमार सिंह, बुलबुल सिंह, सतीश कुमार चिक्कू, अरुण कुमार सिंह, लड्डू कुमार सिंह, कार्तिक सादा, नवीन कुमार बबलू, सुनील पोद्दार समेत सैकड़ों लोग शामिल थे. एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति बंद : आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि हमलोगों को बिजली आपूर्ति पूर्व से सोनवर्षा राज विराटपुर फीडर से होता आ रहा है. जिसका हमलोग समय से बिजली बिल भी जमा कर देते हैं. लेकिन फिर किस कारण से बिना किसी सूचना के विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति बंद कर दिया गया. इसके कारण हमलोग एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को विवश हैं. और तो और मोबाइल चार्ज नहीं होने की वजह से बाहरी नेटवर्क खत्म हो गया है. उपभोक्ताओं ने बताया कि सोनवर्षा के कनीय अभियंता एवं एसडीओ विद्युत से शिकायत करने पर साफ तौर पर बताया जाता है कि जम्हरा पंचायत को हम बिजली सप्लाई नहीं देंगे. ऐसी स्थिति में हमलोगों को कहां से न्याय मिलेगा. इस दौरान आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री सहित बिजली विभाग हाय-हाय करते हुए विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया. ग्रामीणों ने विभाग को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर दो दिन के अंदर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गयी तो पुन: सड़क जाम कर शांतिपूर्ण तरीके से चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा. हमलोगों अपना हक वापस लेकर रहेंगे. ओपी अध्यक्ष ने अधिकारी से वार्ता करा जाम तुड़वाया : सड़क जाम की सूचना पाते ही ओपी अध्यक्ष मो इजहार आलम सदल-बल जाम स्थल पर पहुंचकर जाम कर रहे लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानी को देखकर तत्क्षण ही मोबाइल पर बिजली विभाग के कनीय अभियंता व एसडीओ से बातचीत कर दो दिनों के अंदर विद्युत आपूर्ति सेवा बहाल कर दिये जाने का आश्वासन दिलाया. इसके बाद ही रोड जाम टूटा और आवागमन पूरी तरह बहाल हो पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >