पूर्णिया ने सहरसा को सात विकेट से हरा फाइनल में किया प्रवेश सहरसा शहर. शंकर प्रसाद टेकरीवाल स्मृति टी-20 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सहरसा व पूर्णिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया. मैच का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामनरेश सिंह ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया. सहरसा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. निर्धारित 20 ओवर में महबूब आलम 25, अमित पेंटर 26 के सहयोग से सभी विकेट खोकर 126 रन बनाया. इसके जवाब में उतरी पूर्णिया की टीम ने 15.5 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर अभिषेक के 39, कप्तान विकास के 29 व आकीब रजा के अविजित 16 रनों के सहयोग से लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. पूर्णिया की टीम ने सात विकेट से सहरसा को पराजित किया तथा फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया. मैन आफ द मैच का पुरस्कार पूर्णिया टीम के खिलाड़ी आकीब रजा को अररिया क्रिकेट संघ के सचिव मो परवेज आलम ने प्रदान किया. मैच के निर्णायक कालीचरण व निलेन्दु झा, स्कोरर कृष्णा, उद्घोषक रजनीश कुमार थे. आयोजन सचिव बादल कुमार ने बताया कि 10 दिसंबर को फाइनल मुकाबला पटना एवं पूर्णिया के बीच खेला जायेगा. मैच संचालन में जिला क्रिकेट संघ सचिव ब्रह्मदेव कामत, शंभु कुमार सिंह, नागेन्द्र नारायण सिंह गोपाल, दिवाकर टेकरीवाल, मो अनवर आलम, कुमर देव संजीत सिंह, विश्वनाथ कुमार, रजनीश कुमार, अबु बकर, प्रिंस, अंशु, केशव कुमार इकबाल, रफीक ने अपना योगदान दिया.
पूर्णिया ने सहरसा को सात विकेट से हरा फाइनल में किया प्रवेश
पूर्णिया ने सहरसा को सात विकेट से हरा फाइनल में किया प्रवेश सहरसा शहर. शंकर प्रसाद टेकरीवाल स्मृति टी-20 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सहरसा व पूर्णिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया. मैच का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामनरेश सिंह ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया. सहरसा की टीम ने टॉस […]
