सहरसा : शहरडिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन सत्र 2013-15 के तृतीय चरण की परीक्षा जिले के तीन केंद्रों पर मंगलवार से शुरू हुई. मुख्यालय के जिला स्कूल, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय व मनोहर हाईस्कूल केंद्रों पर ली गई परीक्षा में पहले दिन कदाचार का बोलबाला रहा.
दो पालियों में हो रही परीक्षा में कदाचार कराने के लिए बाहर से अभिभावकों द्वारा बेखौंफ चिट-पुरजा पहुंचाया जाता रहा. उन्हें रोकने या ऐसे चिटार्थियों पर कहीं कोई कार्रवाई होती नहीं दिखी.
जानकारी केअनुसार बाहर जैसी स्थिति ही परीक्षा केंद्र के अंदर की थी. शिक्षक परीक्षार्थियों ने किताबें खोल कर उत्तर लिखा. तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में मंगलवार प्रथम पाली में शिक्षा के परिपेक्ष्य-1 व दूसरी पाली में बाल विकास व मनोविज्ञान-1 की परीक्षा ली गयी. मालूम हो कि कंपार्टमेंटल परीक्षा की तरह ही विषयवार फेल परीक्षार्थियों के लिए यह परीक्षा ली जा रही है.
जो 11 दिसंबर तक चलेगी. परीक्षा को बताया कदाचारमुक्तइधर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा सह गश्ती दल पदाधिकारी योगेंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दिन प्रथम पाली में गर्ल्स स्कूल में 166, जिला स्कूल में 150 व मनोहर हाईस्कूल में 175 छात्र शामिल हुए.
वहीं दूसरी पाली में गर्ल्स स्कूल में 122, जिला स्कूल में 150 व मनोहर हाईस्कूल में 116 छात्रों ने परीक्षा दी. उन्होंने बताया कि परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण संपन्न हुई. किसी भी छात्र को कदाचार के आरोप में पकड़ा नहीं गया है.
बुधवार को प्रथम पाली में भाषा और साहित्य, दूसरी पाली में गणित का शिक्षण शास्त्र तथा 10 दिसंबर को प्रथम पाली में सूचना एवं संचार तकनीक, दूसरी पाली में कला शिक्षा- की परीक्षा होगी.
