कैदी को लेकर फिर पुलिस की निष्क्रियता उजागर

सहरसा : कोर्ट में कैदियों को पेशी के लिए लाये जाने व हाजत में तैनात सुरक्षा गार्डो द्वारा कैदी की देख -रेख की मुस्तैदी में फिर कोर्ट परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों की चूक मंगलवार को देखने को मिली. कोर्ट में पेशी के लिए लाये गये एक कैदी ने कोर्ट हाजत से पुलिस को चकमा […]

सहरसा : कोर्ट में कैदियों को पेशी के लिए लाये जाने व हाजत में तैनात सुरक्षा गार्डो द्वारा कैदी की देख -रेख की मुस्तैदी में फिर कोर्ट परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों की चूक मंगलवार को देखने को मिली.

कोर्ट में पेशी के लिए लाये गये एक कैदी ने कोर्ट हाजत से पुलिस को चकमा दे फरार होने की कोशिश की और कोर्ट परिसर की दीवार को कूद कर भाग खड़ा हुआ, लेकिन पुलिस कर्मियों ने भाग रहे कैदी का पीछा करते उसे चारों ओर से घेर लिया और मशक्कत करने के बाद फिर अपने कब्जे में ले लिया.

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों से पत्नी द्वारा प्रताड़ना के आरोप में जेल में बंद सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के बलवाहा थाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर निवासी विद्यानंद शर्मा जेल में बंद है. मंगलवार को जेल से एसडीजेएम के न्यायालय में पेशी के लिए लाये जाने के बाद उसे कोर्ट हाजत में अन्य कैदियों के साथ बंद कर दिया गया था. कोर्ट हाजत में तैनात पुलिस कर्मी जैसे ही हाजत से निकाल कर उसे कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने लगे.

एक कैदी को हाथ में हथकड़ी लगाने के क्रम में विद्यानंद शर्मा (28) ने पुलिस को चकमा देते हाथ छुड़ा लिया और कोर्ट परिसर के बाउंड्री को कूद भाग गया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा करते कुछ दूर जाने के बाद ही उसे चारों ओर से घेर कर पकड़ कर फिर अपने कब्जे में ले लिया. कोर्ट प्रभारी एसआइ राणा रंजीत सिंह, धनंजय कुमार गौर, फगेंद्र कुमार, विजय कुमार ठाकुर सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने उक्त कैदी को पकड़ने में मशक्कत की.

मालूम हो कि पुलिस की शिथिलता के कारण पूर्व में भी कोर्ट हाजत परिसर को तोड़ कई कैदी पुलिस की आंख में धूल झोंकते भागने में कामयाब रहे हैं. इसके बावजूद कैदियों की देख- रेख व प्रशासनिक चुस्त -दुरुस्त व्यवस्था नहीं के बराबर है. इधर, कैदी को पुलिस द्वारा पकड़े जाने के क्रम में उसकी पिटाई किये जाने से उसकी हालत बिगड़ गयी, जिसे देख जेल प्रशासन ने उसे सदर अस्पताल में भरती करवाया.

जेल अधीक्षक सत्य नारायण मंडल व जेल डॉक्टर विमल कुमार ने सदर अस्पताल पहुंच डॉक्टर से मिल कैदी की हाल चाल की जानकारी ली. कैदी द्वारा भागे जाने की सूचना मिलते ही सदर पुलिस जहां कोर्ट परिसर पहुंची. वही सदर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सूर्य कांत चौबे ने भी सदर अस्पताल पहुंच उक्त कैदी के बारे में जानकारी ली.

मालूम हो कि अपने पति से प्रताड़ित होने के बाद कैदी की पत्नी ने महिला थाने में उसके विरुद्ध मामला दर्ज करवाया था. वही कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य कैदियों ने उक्त कैदी के बारे में जानकारी देते बताया कि जब से पत्नी द्वारा दायर मामले के बाद जेल आया. तब से उसका मानसिक संतुलन कुछ बिगड़ा बिगड़ा से दिख रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >