सहरसा को बनायें बीमारी मुक्त : डॉ जे लाल

सहरसा को बनायें बीमारी मुक्त : डॉ जे लाल एएसआई बिहार चैप्टर के अध्यक्ष ने कांफ्रेंस सत्र का किया उद्घाटनप्रतिनिधि, सहरसा सहरसा जैसे शहर में देश के नामी-गिरामी व विदेश में ख्यात चिकित्सकों का जुटना एक सुखद संदेश देता है. लेकिन इसका लाभ तभी है जब इस आयोजन के बाद इस शहर को भी इसका […]

सहरसा को बनायें बीमारी मुक्त : डॉ जे लाल एएसआई बिहार चैप्टर के अध्यक्ष ने कांफ्रेंस सत्र का किया उद्घाटनप्रतिनिधि, सहरसा सहरसा जैसे शहर में देश के नामी-गिरामी व विदेश में ख्यात चिकित्सकों का जुटना एक सुखद संदेश देता है. लेकिन इसका लाभ तभी है जब इस आयोजन के बाद इस शहर को भी इसका फल मिले. कोसी के चिकित्सकों से अपील है कि इस शहर को बीमारी मुक्त बनाएं. बेसिकॉन-2015 के तहत दूसरे दिन शनिवार की देर शाम कांफ्रेंस सत्र का उद्घाटन करते हुए एएसआई बिहार चैप्टर के अध्यक्ष डॉ जे लाल ने यह बातें कही. उन्होंने कहा कि बीमारी पूरी तरह कभी खत्म नहीं हो सकती, लेकिन आपके प्रयास से इस पर कुछ हद तक काबू जरूर पाया जा सकता है. डॉ लाल के साथ एएसआई नेशनल चैप्टर के भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ वरुण कुमार सिंह, एएसआई के स्टेट सचिव डॉ बिंदे कुमार, संयुक्त सचिव डॉ मनीष मंडल, कोषाध्यक्ष डॉ आलोक अभीजित, जनरल काउंसिल सदस्य डॉ सीताराम सिंह, डॉ एचएन भारद्वाज, अॉर्गनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ गोपाल शरण सिंह, सचिव डॉ अवनिश कर्ण, स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया. इस मौके पर डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ यूसी मिश्रा, डॉ एके चौधरी, डॉ भुवन सिंह, डॉ आईडी सिंह, डॉ एसके अनुज, डॉ प्रभाकर सिंह, डॉ पी भाष्कर, बैजू उपाध्याय, अमित कुमार दीपक सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >