अभियान की सफलता के लिए एनसीसी कैडेटों ने निकाली रैली

सहरसा : सिटीजिले में 22 नवंबर से शुरू हो रहे पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान की सफलता के लिए शुक्रवार को मनोहर हाईस्कूल से एनसीसी कैडेटों की रैली निकाली गयी. रैली को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक सुनील कुमार झा व एनसीसी ऑफिसर केबी झा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर […]

सहरसा : सिटीजिले में 22 नवंबर से शुरू हो रहे पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान की सफलता के लिए शुक्रवार को मनोहर हाईस्कूल से एनसीसी कैडेटों की रैली निकाली गयी. रैली को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक सुनील कुमार झा व एनसीसी ऑफिसर केबी झा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

रैली में शामिल कैडेट्स दो बूंद दवा-पोलियो हवा, वन-टू-थ्री-पोलियो फ्री सहित अन्य नारे लगाते पूरब बाजार, बंगाली बाजार, शंकर चौक, दहलान चौक, गांधीपथ, थाना चौक, डीबी रोड होते हुए स्कूल पहुंची. कैडेटों को संबोधित करते हुए डीआईओ डॉ सिंह ने कहा कि पोलियो फ्री बनाने में कैडेटों की अहम भूमिका है.

इनलोगों के सहयोग से सहरसा में पोलियो का वायरस गायब हो गया. भारत भी पोलियो मुक्त हो चुका है. लेकिन पड़ोसी देश में अभी भी मामले सामने आने के कारण सावधानी बरती जा रही है. वहीं अभियान की सफलता के लिए कहरा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस मौके पर प्रभारी सीडीपीओ कुमारी रिंकू ने सेविकाओं को पूरी ईमानदारी से अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया. इस अवसर पर एलएस ज्योत्सना कुमारी, बीएमसी प्रसून कुमार, ललन सिंह, राकेश कुमार, नरेश नारायण मेहता सहित अन्य मौजूद थे. फोटो- पोलियो 27- मनोहर स्कूल से निकली रैली में शामिल शिक्षक व कैडेट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >