रास्ता विवाद में हिंसक झड़प, दो की मौत डीएमसीएच व सदर अस्पताल में हो रहा पांच घायलों का इलाज दोनों पक्षों से 35 लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकीप्रतिनिधि, सतरकटैया (सहरसा)बिहरा थाना क्षेत्र के बिजलपुर गांव में मंगलवार को रास्ता विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में दो व्यक्ति की मौत हो गयी है. वहीं गंभीर रूप से पांच घायलों का इलाज डीएमसीएच दरभंगा व सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, मो युसूफ व मो जुमराती के बीच रास्ता का विवाद चल रहा था. युसूफ ने जुमराती का रास्ता बांस की जाफरी (टाट) लगा कर बंद कर दिया था. मंगलवार को मुखिया ने पंचायत कर फैसला करने का समय दिया था. पंचायत के लिए पंसस पूनम देवी ने पंचों को सूचना भी दे दी थी. लेकिन पंचों के पहुंचने से पहले ही दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. इस घटना में युसूफ पक्ष के लोगों ने जुमराती व मो अलाउद्धीन उर्फ धीमा मियां पर फरसा से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया. उसे तत्काल पंचगछिया पीएचसी लाया गया. जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान मो अलाउद्दीन (50) की मौत हो गयी. इधर, मौत की खबर सुनते ही जुमराती पक्ष के लोगों ने मो युसूफ व मो नथुनी को घर से निकाल कर जम कर पिटाई कर दी. दोनों को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां इलाज के दौरान मो नथुनी (60) की भी मौत हो गयी. वहीं युसूफ व जुमराती को डीएमसीच दरभंगा रेफर कर दिया गया है. इस घटना में मो युसूफ पक्ष के बदरूल, सुभान, रूजवान भी घायल हैं. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. इस घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. मंगलवार की देर शाम डीएसपी व इंस्पेक्टर ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. घटना की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक प्रो अब्दुल गफूर ने दोनों के पीड़ित परिजनों से मिल कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. विधायक के साथ पूर्व जिप सदस्य बिजेंद यादव, अनिल मुखिया, पिंटु कुमार भी शांति व्यवस्था कायम रखने का अनुरोध किया है. बिहरा थानाध्यक्ष मो सरवर आलम ने बताया कि जुमराती के फर्द बयान पर मो युसूफ सहित 19 पर, तथा मो युसूफ के फर्द बयान पर जुमराती सहित 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. फोटो-हत्या 1- जुमराती के घर से निकलने का रास्ता कर दिया है बंदफोटो- हत्या 2-विधायक डॉ अब्दुल गफूर ने ली मामले की जानकारीप्रशासन सजग होता, तो नहीं होती घटनाप्रतिनिधि, सतरकटैयाबिहरा थाना क्षेत्र के बिजलपुर गांव में मंगलवार की दोपहर रास्ता विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्ष के दो लोगों की मौत हो गयी और पांच घायल हो गये. इसमें दो का इलाज डीएमसीच दरभंगा में कराया जा रहा है. इसमें भी एक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया मो जुमराती को अपने दरवाजे से सड़क पर जाने के लिये मध्य विद्यालय, बिजलपुर की जमीन से रास्ता बना हुआ था. जिसे मो युसूफ ने बांस की जाफरी से घेर कर बंद कर दिया था. दूसरी तरफ जुमराती को अपने दरवाजे से सड़क पर जाने के लिये ओघर मियां की जमीन होते पगडंडी बना हुआ था. जो मो युसूफ ने हड़प लिया है और किसी को नही जाने देता है. इस जमीन पर ओघर मियां ने मो युसूफ पर न्यायालय में केश किया है. युसूफ से विवाद से बचने के लिये जुमराती ने अपनी जमीन में बांउड्री देना शुरू कर दिया था. जिसे युसूफ ने रोक दिया था. फिलहाल सड़क पर जाने के लिये सरकारी विद्यालय के जमीन होते ही विकल्प बचा हुआ था. उसे भी युसूफ ने बांस की जाफ री लगाकर घेर दिया है. इस घटना को लेकर दिपावली के दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था. मामला थाना पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था. जिसे बाद में छोड़ दिया गया. इस घटना को लेकर मुखिया की पहल पर पंचायती करने की तिथि भी निर्धारित की गई थी. पंसस को पंचों को बुलाने की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी. पसस द्वारा पंचों को सूचित भी किया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचों के पहुंचने से पूर्व ही जुमराती पक्ष के अलाउद्दीन पहुंच गया और दोनों में झड़प होने लगा. उसी समय अलाउद्दीन पर फरसा से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया. जिसकी मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही जुमराती पक्ष के लोगों ने मो नथुनी को घर से निकाल कर बुरी तरह से पिटाई कर दी. इलाज के दौरान नथुनी की भी मौत हो गयी. इस घटना में तीन घंटे तक बिजलपुर रणक्षेत्र में तब्दील रहा. लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया. स्थानीय ग्रामीण मो.फारूक, मो ईदरीश, उमेश पासवान, प्रभाष यादव, बबलू यादव, अजय यादव सहित अन्य ने बताया कि पुलिस व प्रशासन सजग होती तो इस घटना को रोका जा सकता था.फोटो- हत्या 3- हत्या के बाद घटना स्थल पी हुंची पुलिसफोटो- हत्या 4- शव के पास विलाप करते परिजनपेंसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौतप्रतिनिधि, सतरकटैयासहरसा-राघोपुर रेलखंड के पंचगछिया रेलवे स्टेशन के सतर ढ़ाला के पास मंगलवार को सहरसा-सुपौल सवारी गाड़ी की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नंदलाली गांव निवासी दशरथ यादव (60) मवेशी हाट से साइकिल से अपने घर जा रहा था. उसी समय सहरसा से सुपौल की ओर जाने वाली सवारी गाड़ी संख्या 52328 शाम के करीब पांच बजे पंचगछिया स्टेशन की तरफ जा रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन की खिड़की में लटके साइकिल के हैंडल की ठोकर लगने से वृद्ध ट्रेन की तरफ गिर गया. इस घटना में ट्रेन की जोरदार ठोकर से वृद्ध की वहीं तत्काल मौत हो गयी. मौत की खबर पाते ही परिजन घटना स्थल पहुंच शव को घर ले गये.
रास्ता विवाद में हिंसक झड़प, दो की मौत
रास्ता विवाद में हिंसक झड़प, दो की मौत डीएमसीएच व सदर अस्पताल में हो रहा पांच घायलों का इलाज दोनों पक्षों से 35 लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकीप्रतिनिधि, सतरकटैया (सहरसा)बिहरा थाना क्षेत्र के बिजलपुर गांव में मंगलवार को रास्ता विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में दो व्यक्ति की मौत हो गयी है. वहीं गंभीर […]
