हेडिंग: ऑटो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो की मौत

हेडिंग: ऑटो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो की मौतप्रतिनिधि, धमदाहाधमदाहा-पूर्णिया स्टेट हाइवे पर धमदाहा लोहिया चौक के समीप रविवार की सुबह हुई ऑटो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक महिला और एक युवक की मौत हो गयी. महिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि गंभीर रूप से जख्मी युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजे […]

हेडिंग: ऑटो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो की मौतप्रतिनिधि, धमदाहाधमदाहा-पूर्णिया स्टेट हाइवे पर धमदाहा लोहिया चौक के समीप रविवार की सुबह हुई ऑटो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक महिला और एक युवक की मौत हो गयी. महिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि गंभीर रूप से जख्मी युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजे जाने के क्रम में मौत हो गयी. महिला की पहचान मधेपुरा जिला के खुरहान बाजार निवासी पारो निवासी (45) और युवक की पहचान नीरज कुमार उर्फ अमित (22) पिता अशोक साह, कुंआरी कोठी निवासी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार पारो देवी अपने दामाद के साथ दिल्ली से छठ पूजा के लिए मधेपुरा स्थित अपने गांव जा रही थी. पूर्णिया से ऑटो में बैठ कर धमदाहा और फिर वहां से उदाकिशुनगंज जाना था, लेकिन धमदाहा लोहिया चौक के समीप ऑटो (बीआर 11 टी/7793) की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से सीधी टक्कर हो गयी. ट्रैक्टर(बीआर11ए/4173) पर धान लदा हुआ था, जो गुलाबबाग जा रहा था. हादसे में नीरज गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन, धमदाहा से कुछ दूर जाने के बाद ही नीरज की भी मौत हो गयी. पुलिस ने ऑटो और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. ऑटो और ट्रैक्टर का चालक फरार बताया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >