लाभ टोला में श्रद्धा सहित हुई चित्रगुप्त पूजा महिषी. प्रखंड मुख्यालय के लाभ टोला में शुक्रवार को चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना श्रद्धा सहित हुई. यहां कायस्थ समाज के लोगों ने चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान व मंत्रोच्चारण से पूजा कराया. पूजा आयोजक चंद्रशेखर लाभ ने बताया कि बुद्धि, विवेक व मनुष्य के जीवन भर का हिसाब रखने वाले चित्रगुप्त भगवान की आराधना से सबका कल्याण होता है. उन्होंने बताया कि इस टोले में दशकों से चित्रगुप्त की पूजा अनेक आयोजनों के साथ होती आ रही है. जिसमें संपूर्ण गांव के लोग हिस्सा लेते हैं. पूजा में योगेंद्र लाभ, राजेंद्र लाभ, त्रिपुरेंद्र लाभ, गणेश लाभ, मिथिलेश लाभ, अवधेश लाभ, अमोल लाभ, दीपक लाभ, अमोद लाभ, अमित लाभ एवं अन्य मौजूद थे. फोटो- पूजा 19- लाभ टोले में हुई चित्रगुप्त पूजा —-रिस रहा है भूकंप में फूटा जलापूति संयंत्र सतरकटैया. बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा बरहसैर पंचायत के बरहसैर व मझौल गांव में लोगों को आयरन मुक्त पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाये गये सौर ऊर्जा चालित पाइप जलापूर्ति एवं लौह निष्कासन संयंत्र का सेनटेक्स साल भर से फूटा हुआ है, जिसके कारण पाइप से ऊपर से पानी गिरते रहता है और मकान सहित संयंत्र को क्षति पहुंचाते है.लेकिन इसे बदलने की ओर कोई कार्यवाही नहीं किया जाता है.प्रतिभा मेम्बरेन फिल्टर्स जेभी मुम्बई द्वारा 3151864 रुपये की लागत से लगाये गये इस संयंत्र को देखने वाला तक कोई नहीं है. छह माह पहले मझौल संयंत्र का बैट्रीक और सौर प्लेट सहित अन्य समान चोरी कर चोरों ने एक पोखर में छुपा दिया था.जिसे ग्रामीणों की सजगता से पकडा गया.लेकिन बैट्रीक नहीं मिला.बैट्रीक के आभाव में बल्व नहीं जलता है. सेनटेक्स फूटा हुआ रहने के कारण मोटर से डायरेक्ट पानी का स्पलाई दिया जाता है. इस संयंत्र को चलाने के लिए नियुक्त ऑपरेटर बैजनाथ पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा शिकायत के बावजूद सेनटेक्स नहीं बदला गया है.वही बरहसैर में भी सेनटैक्स से पानी टपकते रहता है और परिसर को गंदा करता है.पंचायत के मुखिया मनोरंजन पाण्डेय,पूर्व मुखिया चन्द्रशेखर ठाकुर,शंकर कुमार खां,नन्दकिशोर खां,रामशंकर खां,आदित्य कुमार,अशोक कुमार सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय उदासीनता के कारण ध्यान नही दिया जा रहा है.इस मामले में पुछने पर मेम्बरेन कम्पनी के सुपरवाईजर विनय कुमार झा ने बताया कि सेनटेक्स फुटने की रिपोर्ट कंपनी को भेजी गयी है.उपलब्ध होते ही लगा दिया जाएगा.—छठ पूजा की तैयारी शुरूसतरकटैया. लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व रविवार से शुरू होगी. इसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ शुरू होगी और बुधवार को पारण के साथ समाप्त होगी. इस पर्व की तैयारी शुरू हो गयी है.छठ पूजा करने वाले परिवार के सदस्य बांस से बने चंगेरा,सूप व कोनिया सहित नारियल,केला,ईख,वस्त्र आदि पूजा सामग्री जुटाने में लगा हुआ है.इघर प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न तालाबों व पोखरों की साफ-सफाई का काम भी शुरू हो गया है.व्रत करने वाली महिलाएं शनिवार को होने वाले खरना की तैयारी में जुटी हुई.–पीड़ित ने दर्ज करायी प्राथमिकीनवहट्टा. प्रखंड के केदली पुनर्वास में मकई की फसल को बरबाद करने व विरोध करने पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने को लेकर बेचन राम ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित बेचन ने कहा है कि परचा से प्राप्त जमीन जिस पर 20 वर्षों से मैं उस जमीन को जोत, आबाद कर रहा हूं. उसी जमीन पर मकई की लगी फसल को ट्रैक्टर से देवेन्द्र महतो, उपेन्द्र महतो, राजो यादव, अमरजीत यादव, कारी यादव ने सात कट्ठा मकई के फसल को बरबाद कर दिया. विरोध करने पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी. थानाध्यक्ष वकील प्रसाद यादव ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. —छठ घाटों की सफाई में प्रखंड प्रशासन व ग्राम पंचायत संवेदनहीन तैयारी जारी महिषी. सूर्योपासना का महापर्व छठ को लेकर मुख्यालय सहित सभी जगहों पर श्रद्धालुओं में चहल-पहल शुरू है. इस अवसर पर कंदाहा सूर्य मंदिर को रंग-रोगन कर आकर्षक बनाया जा रहा है. सूर्य मंदिर के पुजारी बाबूकांत झा, रुद्रानंद झा सहित अन्य ने बताया कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण आज भी कंदाहा सूर्य मंदिर उपेक्षित है. जिला प्रशासन नगर व्यवस्था में घाटों की सफाई का जितना भी दंभ भर ले, ग्रामीण क्षेत्रों में इस महापर्व को लेकर सरकारी स्तर पर कोई चहल-पहल नहीं है. ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत व प्रखंड प्रशासन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं में करोड़ों-अरबों की राशि का वारा-न्यारा प्रतिवर्ष होता है. लेकिन छठ की महत्ता की अनदेखी किया जाना अत्यंत हास्यास्पद व शर्मनाक है. आज नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ व्रत की शुरुआत होगी. सोमवार को खरना व्रत, मंगलवार को अस्ताचलगामी व बुधवार को उदयगामी सूर्य को नमन कर व्रतियां अपनी उपासना पूर्ण करेंगी. इधर, पर्व को लेकर स्थानीय सार्वजनिक सहयोग से घाटों की सफाई व सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू है. छठ व्रत संगीत से सभी जगहों पर वातावरण भक्तिमय होने लगा है. फोटो—-टिकट चेकिंग अभियान से मचा हड़कंपआठ हजार की हुई वसूली सहरसा सदर . शनिवार को हाजीपुर रेल जोन के सीसीएम महबूब रब व डीसीएम वीरेंद्र मोहर के सहरसा आगमन पर कई ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. मानसी छापा दल प्रभारी चीफ अीटीआइ रामरतन सिंह के नेतृत्व में दानापुर-सहरसा इंटरसिटी सहित सहरसा आने जाने वाली ट्रेनों में अभियान को मूर्त रूप दिया गया. इस तरह विशेष टिकट चेकिंग अभ्यिान के कारण ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. इस अभियान में 19 बिना टिकट यात्री व 38 बिना बुक करायें सामान ले जाते कुल 57 यात्रिायों से पकड़ा गया. पकड़ाये सभी यात्रियों से 8 हजार 85 रूपया वसूल कर राजस्व में बएोतरी की गयी. —ढाइ घंटे देरी से खुली जनसेवा सहरसा सदर . सहरसा से अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय 8 बजकर45 मिनट के बजाय 11 बजकर 10 मिनट पर सहरसा से प्रस्थान किया. जानकारी के अनुसार 52276 बरौनी सहरसा एक्सप्रेस जो सहरसा पहुंचने के बाद जनसेवा बनकर अमृतसर जाती है. उक्त गाड़ी शनिवार के अहले सुबह बरौनी से प्रस्थान करने के बाद साढे चार बजे के करीब जैसे ही तिलरथ स्टेशन पहुंची कि एक बिजली के खंभा से ट्रेन की बांयी और से डब्बे की सीढी से टकरा गयी. जब तक ट्रेन में सवार यात्री हल्ला किया तबतक सात बोगी की सीढी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी. यात्रियों के शोरगुल के बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका. घटना के बाद डब्बे की सीढी के मरम्मति के बाद ट्रेन को सहरसा के लिये विदा किया गया. देरी से ट्रेन के सहरसा आने के कारण जनसेवा देरी से खुली. —चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार सहरसा सिटी. सदर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरापट्टी महिषी निवासी मो जुबैर आलम को गिरफ्तार कर लिया. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर महिला कॉलेज के समीप से चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.—-नेहरू युवा केंद्र ने मनाया स्थापना दिवससहरसा शहर. नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा शनिवार को कायस्थ टोला स्थित कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. एनवायके के लेखापाल उमाशंकर सिंहा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते उन्होंने कहा कि 1972 में केंद्र सरकार द्वारा स्वायत संगठन के रूप में युवाओं को देश के मुख्य धरा में जोड़ने व उनके अंदर के नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से जिस तरह संगठन का स्थापना किया गया. आज युवा संगठन के रूप में एनवायके देश के बड़े युवा संगठन के रूप में जाना जाता है. इस मौके पर श्री सिंहा ने संगठन के वार्षिक कार्य योजना से लोगो को अवगत कराया. उन्होने कहा कि युवा नेत्त्व, सामुदायिक विकास, कौशल उन्नयन प्रशिक्षण से मौजूदा केद्र की सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये विशेष कार्य योजना चला रही है. मौके पर अमित जयजय ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद संगठन के जरिये युवाओं के विकास व समाज में युवाओं की भागीदारी पर विशेष चर्चा की. इस मौके पर युवा कौर के विकास भारती, श्वेता कुमारी, मिथिलेश पासवान, सचिन कुमार, आदित्यानंद सहित अन्य मौजूद थे. —अनुदेशक ने की नियुक्ति की मांग सहरसा शहर. अनौपचारिक अनुदेशकों की बैठक शनिवार को जिला परिषद में आयोजित की गयी. सत्येंद्र नारायण सिंह की अघ्यक्षता में आयोजित बैठक में उच्च न्यायालय के आदेश के बाबजूद छह माह बाद भी अनुदेशक की नियुक्ति नहीं करने पर रोष व्यक्त किया गया. बैठक में एक कमेटी का गठन किया गया, जो नियुक्ति होने तक संघर्ष करेगी. बैठक में मो इसरार आलम, सुरेश यादव, रामचंद्र प्रसाद, कालीकांत पासवान, मो आलम, देवनंदन यादव सहित अन्य मौजूद थे. —प्रेस दिवस 16 को सहरसा शहर . राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभा कक्ष में सेमिनार का आयोजन किया गया है. विचारों की अभिव्यक्ति के माध्यम के रूप में काटुनों एवं व्यंग चित्रों का प्रभाव व महत्व विषय पर आयोजित सेमिनार के मुख्य अतिथि डीएम विनोद सिंह गुंजियाल होंगे. यह जानकारी डीपीआरओ बिंदुसार मंडल ने दी. —ग्रामीणों ने छठ घाटों की सफाई का उठाया भार बैजनाथपुर. सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सूहथ पंचायत व गम्हरिया पंचायत में उदासीनता से आजिज लोगों ने आस्था का महापर्व छठ को लेकर घाटों की सफाई का भार उठाया है. सूहथ पंचायत के भवटिया व गम्हरिया पंचायत के कई घाटों पर लोगों द्वारा गंदगी की साफ-सफाई शुरू कर दी गयी. छठ पर्व के लिए मात्र तीन दिन ही शेष रह गये हैं. ग्रामीणों ने हाथ में कुदाल व कचिया लेकर घाटों की सफाई शुरू कर दी है. सूहथ के पुला घाट के भवटिया मल्लिक टोला एवं गम्हरिया गांव में पोखर से लेकर बैजनाथपुर रेलवे समपार फाटक संख्या-99 तक साफ-सफाई की जा रही है. घाट बना रहे मिथिलेश मिस्त्री, रविशंकर साह, राजो मुखिया, स्थानीय मुखिया नीतू कुमारी, सरपंच सत्यभामा देवी, समिति अरुणा देवी, गम्हरिया गांव के राजेश मोदी, पवन कुमार महतो, सत्यनारायण ठाकुर, रंजीत कुमार महतो, आरती पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मिथिलेश कुमार व विद्यार्थीगण आदि ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा धूमधाम से मनायी जायेगी. ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस प्रशासन को भी इस पर्व को लेकर चौकसी बरतने को कहा गया है. —निधन पर शोक पतरघट. पस्तपार पंचायत स्थित जलैया बस्ती निवासी समाजसेवी सदानंद प्रसाद यादव का निधन 65 वर्ष की उम्र में हो गया. उनका हृदयगति रूक जाने से निधन की सूचना पाते ही इलाके में शोक की लहर छा गयी. निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में डॉ कमल किशोर यादव, जिप सदस्य इन्दुभूषण सिंह इन्दु, प्रो संजय परमार, मनीष कुमार मयंक, महाकांत यादव, श्री रामचंद्र सहित दर्जनों लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. —दिनेश व गफूर को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की मांगमहिषी. कोसी क्षेत्र में महागंठबंधन की जीत से आमजनों में हर्ष है. क्षेत्र में अभी भी कई विकास का कार्य अधूरा है व आमजन इसके पूर्ण होने की आस लगाये बैठे हैं. पूर्व मुखिया त्रिपित नारायण सादा, नजमूल होदा, मुखिया नईमउद्दीन, अरुण कुमार, राजद अध्यक्ष ललित कुमार, श्रवण पासवान, जदयू अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार देव, मालिक झा, विनय ठाकुर, सदाशिव चौधरी, पशुपतिनाथ चौधरी सहित अन्य ने कोसी के विकास के लिए व सदन के अनुभवी सदस्य विधायक द्वय दिनेशचंद्र यादव व डॉ अब्दुल गफूर को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद प्रमुख लालू प्रसाद से की है. –महागंठबंधन के नेता चुने जाने पर हर्ष नवहट्टा. सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागंठबंधन के नेता चुने जाने पर जदयू प्रदेश महासचिव इस्तियाक खान ने हर्ष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि एक बार फिर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर अग्रसर रहेगी.
लाभ टोला में श्रद्धा सहित हुई चत्रिगुप्त पूजा
लाभ टोला में श्रद्धा सहित हुई चित्रगुप्त पूजा महिषी. प्रखंड मुख्यालय के लाभ टोला में शुक्रवार को चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना श्रद्धा सहित हुई. यहां कायस्थ समाज के लोगों ने चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान व मंत्रोच्चारण से पूजा कराया. पूजा आयोजक चंद्रशेखर लाभ ने बताया कि बुद्धि, विवेक व मनुष्य के जीवन भर […]
