डीप मेटल डिटेक्टर से होगी छठ घाटों की जांच डीएम व एसपी ने सभी घाटों पर दिया सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का निर्देश सहरसा सिटी. छठ पर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है. जिला पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर हरेक घाटों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था का निर्देश दिया है. जारी आदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों का डीप मेटल डिटेक्टर से जांच करने व सभी घाटों पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी की तैनाती कर दी गयी है. वहीं भीड़ भाड़ वाले जगहों पर सादे लिबास में पुलिस बलों की तैनाती व पोखरों में बैरकेटिंग का निर्देश नप के कार्यपालक पदाधिकारी व बीडीओ को दिया गया है. वही सीसीटीवी से भी घाटों पर नजर रखे जाने का निर्णय लिया गया है. घाटों पर प्रकाश के लिए नप के कार्यपालक पदाधिकारी व विद्युत कार्यपालक अभियंता व सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है. सीएस को सभी घाटों पर एंबुलेंस भी खड़ा करने का आदेश दिया गया है. –सख्त रहेगी सुरक्षा व्यवस्था संध्याकालीन व प्रात:कालीन अर्ध्य के दिन सुरक्षा सख्त रहेगी. सदर थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था नियंत्रण के लिए तीन चलंत दस्ता का गठन किया गया है. पहला चलंत दस्ता जो सदर थाना, डीबी रोड, शंकर चौक, मासोमात पोखर, रिफ्यूजी कॉलोनी, सराही पोखर, गांधी पथ, सुपर मार्केट पोखर तक कार्यरत रहेगा. इसके लिये दंडाधिकारी के रूप में डीटीओ राजीव कुमार व पुअनि अजीत सिंह को जिम्मेवारी दी गयी है. द्वितीय चलंत दस्ता जो सदर थाना, सतपोखरा, मत्सयगंधा, पशुपालन, नयाबाजार तक कार्यरत रहेगा. इसके दंडाधिकारी डीपीओ जन्मेजय शुल्क व पुअनि कमलेश सिंह होंगे. तीसरा चलंत दस्ता गंगजला चौक, पंचवटी चौक, तिरंगा चौक, पॉलिटेकनिक, हौम्योपैथ कॉलेज, आरएम कॉलेज, सहरसा बस्ती पोखर, कॉलेज गेट, पीजी सेंटर, रेलवे कॉलोनी, प्रशांत सिनेमा, बस स्टैंड तक गश्ती करेगा. इस दस्ते के प्रभार में भू-अर्जन पदाधिकारी जर्नादन कुमार, एससीएसटी थानाध्यक्ष धर्मवीर साथी होंगे. –तीन दिन काम करेगा जिला नियंत्रण 16 नवंबर के 12 बजे से 18 नवंबर के 12 बजे तक समाहरणालय स्थित दूरभाष संख्या 224102 कार्य करेगा. जिला पंचायती राज पदाधिकारी अपूर्व कुमार मधुकर व जिला समदोष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी नियंत्रण कक्ष के प्रभार में रहेंगे. वही डीडीसी दारोगा यादव व एएसपी मृत्युंजय चौधरी विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे. जिला नियंत्रध कक्ष से छठ के दौरान जिले भर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी.
डीप मेटल डिटेक्टर से होगी छठ घाटों की जांच
डीप मेटल डिटेक्टर से होगी छठ घाटों की जांच डीएम व एसपी ने सभी घाटों पर दिया सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का निर्देश सहरसा सिटी. छठ पर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है. जिला पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर हरेक घाटों पर सुरक्षा […]
