गृह रक्षकों के फिजिकल टेस्ट के नौवें दिन 613 महिला अभ्यर्थियों ने लिया भाग

593 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

593 अभ्यर्थियों का हुआ चयन सहरसा . गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा अब समाप्ति की ओर बढ़ रही है. अब महिलाओं के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जा रही है. परीक्षा मंगलवार को संपन्न होगी. स्टेडियम मैदान चल रहे शारीरिक दक्षता परीक्षा के नौवें दिन सोमवार को महिलाओं के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गयी. जानकारी देते जिला समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी संदीप कुमार ने बताया कि पुरूषों के लिए दक्षता परीक्षा संपन्न हो चुकी है. सोमवार को महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गयी है. उन्होंने बताया कि नौवें दिन सोमवार को कुल नौ सौ महिला अभ्यर्थियों में 613 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया. जिसमें लगभग 593 का चयन हुआ है. उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए रिक्तियों के आधार पर आरक्षण रोस्टर के अनुकूल चयनित अभ्यर्थियों का चयन होगा. नियमानुसार चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है. मंगलवार को भी महिला अभ्यर्थियों के लिए ही शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जायेगी. उन्होंने कहा कि परी परीक्षा शांतिपूर्ण व विवादरहित रहा है. किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई. अभ्यर्थियों का भी पूर्ण सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >