भाजपा की गोद में खेल नीतीश बन रहे मुसलमानों के हमदर्द : पप्पू

भाजपा की गोद में खेल नीतीश बन रहे मुसलमानों के हमदर्द : पप्पू नीतीश ने सत्ता के लिए बदला पाला : पप्पू चुनावी सभा में जाप संरक्षक पप्पू यादव ने साधा नीतीश-लालू पर निशानाप्रतिनिधि, सतरकटैयाभाजपा की गोद में बैठने वाले नीतीश कुमार अब स्वयं को मुसलमानों के हमदर्द बता रहे है. नीतीश कुमार भाजपा और […]

भाजपा की गोद में खेल नीतीश बन रहे मुसलमानों के हमदर्द : पप्पू नीतीश ने सत्ता के लिए बदला पाला : पप्पू चुनावी सभा में जाप संरक्षक पप्पू यादव ने साधा नीतीश-लालू पर निशानाप्रतिनिधि, सतरकटैयाभाजपा की गोद में बैठने वाले नीतीश कुमार अब स्वयं को मुसलमानों के हमदर्द बता रहे है. नीतीश कुमार भाजपा और लाल कृष्ण आडवाणी को अच्छा नेता बताते नहीं थकते थे. सत्ता पाने के लिए पाला बदल लिये हैं. विरोध करने वाले अब लालू यादव के गोद में समा गये हैं. उक्त बातें सोमवार को मां काली मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुऐ जन अधिकार पार्टी के संरक्षक व मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कही. सांसद प्रतिनिधि अरविंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होेने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने दल से अल्पसंख्यक नेता को बाहर कर दिया था. जिसे मैंने अपने दल से टिकट देकर सम्मान देने का काम किया है. उन्होने कहा कि सत्ता में आया तो सूबे से भ्रष्टाचार और अफरशाही का समूल एक महीने में समाप्त कर दूंगा. सांसद ने महिषी विधान सभा से जाप प्रत्याशी गौतम कृष्ण को विजयी बनाने का आह्वान करते कहा कि मौका मिला तो बिहार की जनता का सेवा करने में कभी पीछे नहीं रहूंगा. सभा में जाप के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि यादव,जिलाध्यक्ष जाकीर हुसैन,उपाध्यक्ष कपिलदेव यादव,प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो, युवा नेता राजन झा,भारती झा,मुखिया नूर आलम, कमल गुप्ता,माखन यादव सहित कई मौजूद थे.फोटो- पप्पू 22- चुनावी सभा को संबोधित करते सांसद पप्पू यादव.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >