नीतीश व लालू ने बिहार को कंगाल बना दिया : चिराग

नीतीश व लालू ने बिहार को कंगाल बना दिया : चिराग दलित, महादलितों को भी नहीं मिल रही विशेष सुविधा प्रतिनिधि, बैजनाथपुरसौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा मंदिर समदा में सहरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डॉ आलोक रंजन के पक्ष में मतदान को लेकर जनसभा को संबोधित करते हुए लोजपा सांसद चिराग पासवान […]

नीतीश व लालू ने बिहार को कंगाल बना दिया : चिराग दलित, महादलितों को भी नहीं मिल रही विशेष सुविधा प्रतिनिधि, बैजनाथपुरसौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा मंदिर समदा में सहरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डॉ आलोक रंजन के पक्ष में मतदान को लेकर जनसभा को संबोधित करते हुए लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा कि 25 वर्ष में नीतीश और लालू ने बिहार को कंगाल बना दिया. शिक्षा को खत्म कर दिया. शिक्षक संघ को पटना में पिटाई करवाया. आशा कार्यकर्ता का भी वही हाल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादा किया है वह पांच वर्ष में पूरा करेंगे. श्री पासवान ने कहा कि सड़क पर फौजी भाई दिन-रात सड़क पर रहा करते हैं. चैन की नींद नहीं सोते हैं. उनकी मृत्यु हुई तो वहां नीतीश कुमार नहीं चिराग पासवान पहुंचा. आज पिछड़ी जाति को अतिपिछड़ा बना दिया. दलित को महादलित बना दिया. क्या फायदा मिल रहा है. जैसे अन्य जाति को लाभ मिलता है. वैसे इस जाति को भी लाभ मिलता है. वैसे इस जाति को भी लाभ मिलता है. इस जनसभा की अध्यक्षता पूर्व मुखिया बिंदेश्वरी मेहता व मंच संचालन अजय कुशवाहा ने किया. फोटो-चिराग 17- चुनावी सभा में मौजूद सांसद चिराग पासवान सहित अन्य.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >