न रोजगार मिला, न खाते में आये रुपये : शरद

न रोजगार मिला, न खाते में आये रुपये : शरद सलखुआ में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद ने किया सभा को संबोधितसिमरी नगर. देश के प्रधानमंत्री नगर नगर घूम रहे है. विगत लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान युवाओं को रोजगार देने एवं 15 लाख हर भारतीय को देने का वादा किया गया. लेकिन ना […]

न रोजगार मिला, न खाते में आये रुपये : शरद सलखुआ में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद ने किया सभा को संबोधितसिमरी नगर. देश के प्रधानमंत्री नगर नगर घूम रहे है. विगत लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान युवाओं को रोजगार देने एवं 15 लाख हर भारतीय को देने का वादा किया गया. लेकिन ना रोजगार मिला और ना 15 लाख रुपये. यह बातें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने रविवार दोपहर सलखुआ के महंत मिठु दास उच्च विद्यालय के मैदान में कही. शरद यादव ने महागठबंधन प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते कहा कि बिहार में इस बार महा परिवर्तन होने जा रहा है. राज्य में महागठबंधन की सरकार बननी तय है और बिहार का संपूर्ण विकास होगा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बोली से नहीं काम करने से चलता है. उन्होंने कहा कि जाति-धर्म के नाम पर बीजेपी आपस मंे सभी को एक दुसरे से लड़वा रही है. केंद्र की गलत सोच की वजह से आज के समय मुन्नवर राणा से लेकर फिल्म उद्योग से जुड़े लोग सम्मान लौटा रहे है. उन्होंने कहा कि मैने सभी को एक कर महागठबंधन बना दिया और अब उन्हें जीता कर बिहार मे सरकार बनाये. उन्होंने कहा कि भाजपा के अमित साह कहते हैं कि बिहार के लोग महागठबंधन को जिताएंगे तो पाकिस्तान मे पटाखे फूटेंगे. मै पूछता हूं कि क्या बिहार के लोग पाकिस्तानी हैं. हर रोज साक्षी महाराज से लेकर गिरिराज सिंह बिहार मे दंगा कराने की कोशिश मे लगे रहते हैं. इस मौके पर प्रत्याशी दिनेश चन्द्र यादव ने कहा कि हमारा रिश्ता सलखुआ से जन्म-जन्मान्तर का है. मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि यही है. छात्र जीवन से लेकर अब तक कई बार शरद जी के सहयोग और आपके आशीर्वाद से यहां का प्रतिनिधित्व किया और आगे भी मौका दे. सभा की अध्यक्षता डॉ अरुण कुमार एवं मंच संचालन मिथिलेश विजय ने किया. सभा को विपिन गुप्ता, विधान पार्षद सदस्य विजय कुमार वर्मा, रती लाल यादव, जिप अध्यक्ष सुरेद्र यादव, गुंजन देवी, सोहेल आदि ने किया. फोटो – शरद 20 – सभा में शरद यादव का किया गया स्वागत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >