गरीब सवर्णों को भी मिले आरक्षण का लाभ : पप्पू यादव

गरीब सवर्णों को भी मिले आरक्षण का लाभ : पप्पू यादव सिर्फ चुनाव के समय नेताओं को याद आता है मंडल व कमंडलनौजवानों के सहारे दलालों को खत्म करेगी यह लड़ाई जाप प्रत्याशियों के पक्ष में पप्पू यादव ने की चुनावी सभाप्रभात खबर टोली / सहरसा बस एक बार जात-पात से बाहर निकलकर वोट दीजिए. […]

गरीब सवर्णों को भी मिले आरक्षण का लाभ : पप्पू यादव सिर्फ चुनाव के समय नेताओं को याद आता है मंडल व कमंडलनौजवानों के सहारे दलालों को खत्म करेगी यह लड़ाई जाप प्रत्याशियों के पक्ष में पप्पू यादव ने की चुनावी सभाप्रभात खबर टोली / सहरसा बस एक बार जात-पात से बाहर निकलकर वोट दीजिए. 72 घंटे के अंदर बिहार को बदल कर रख दूंगा. ये बातें जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि चुनाव का समय आते ही मंडल व कमंडल की बात होने लगी. यह सिर्फ वोट पाने के लिए हो रहा है. अगर मेरी सरकार बनी तो दलित, पिछड़ों, आदिवासी सहित गरीब सवर्णों को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा. सोनवर्षाराज में पार्टी प्रत्याशी मनोज पासवान के पक्ष में काशनगर उच्च विद्यालय मैदान में सभा को संबोधित करते सांसद पप्पू ने कहा कि जिसे मन में आता है, वही कोसी में नेतागिरी करने लगता है. जो आदमी मध्य प्रदेश में कभी मुखिया का चुनाव नहीं जीत सकता है. वह इस राज्य का बड़ा नेता कहने का दम भरता है. नीतीश-लालू या नरेन्द्र मोदी कोई भी गरीबों को देखने वाला नहीं है. लेकिन मेरी लड़ाई हर एक गरीब को मुफ्त दवाई और पढ़ाई के लिए है. नौजवानों के सहारे लड़ी जाने वाली ये लड़ाई दलालों व भ्रष्ट नेताओं के खात्मे के बाद ही खत्म होगी. उक्त चुनावी सभा की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनिरूद्ध उर्फ विधायक यादव तथा संचालन सुदिष्ट कुमार ने किया. जबकि मौके पर नागेन्द्र यादव, अफशार आलम, मो इरफान, दीपक मिश्रा, जानकी शरण सिंह, बच्चन सिंह, अशोक पासवान, चन्द्रभानू सिंह पिंकू, शालिग्राम, रामप्रवेश यादव सहित अन्य मौजूद थे. फोटो- पप्पू 6 – सोनवर्षाराज के काशनगर में चुनावी सभा को संबोधित करते पप्पू यादव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >