पीएम पर बयानबाजी कर स्टेटस बढ़ा रहे हैं नीतीश : शाहनवाज

सहरसा : नगरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बयानबाजी कर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार अपना स्टेटस बढ़ा रहे हैं. प्रधानमंत्री 282 एमपी के नेता हैं और नीतीश कुमार दो सांसद के बूते विश्व के नेता बन चुके पीएम की बराबरी करना चाहते हैं. उक्त बातें रविवार को भाजपा नेता कार्तिक कुमार सिंह के आवास पर आयोजित […]

सहरसा : नगरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बयानबाजी कर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार अपना स्टेटस बढ़ा रहे हैं. प्रधानमंत्री 282 एमपी के नेता हैं और नीतीश कुमार दो सांसद के बूते विश्व के नेता बन चुके पीएम की बराबरी करना चाहते हैं.

उक्त बातें रविवार को भाजपा नेता कार्तिक कुमार सिंह के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कही. उन्होंने कहा कि नीतीश-लालू कोसी के लोगों के गुनहगार हैं. कुसहा त्रासदी के जिम्मेवार भी यही लोग हैं. ससमय तटबंध की मरम्मत की जाती तो लोगों को कुसहा के दर्द से बचाया जा सकता है.

सुंदर कोसी बनाने की घोषणा हवा हवाई हो गयी है. मुख्यमंत्री 25 वर्षों के शासनकाल का हिसाब देने के बजाय कालाधन पर लगे हुए हैं. जबकि पीएम ने कालाधन वापसी को लेकर देश में कानून बनाने का काम किया है.

जिसके जरिये राशि को वापस लाने की प्रक्रिया चल रही है. केंद्र की तरह ही राज्य में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. जो सभी जाति व धर्म के लोगों का विकास करेगी. नीतीश जब चाहे मुझे बुलाये, सार्थक बहस करने को तैयार हूं. कोसी के लोग विधानसभा चुनाव से महागठबंधन को महाहार का तमगा देने वाले हैं.

चुनाव बिहार में, एड पाकिस्तान मेंभाजपा नेता ने सीएम नीतीश कुमार पर चुटकी लेते कहा कि चुनाव शाहनवाज के राज्य में हो रहा है और सीएम नवाज के क्षेत्र में विज्ञापन दे रहे हैं. कोसी में पिछड़ेपन, पलायन के दोषी नीतीश को जवाब देना चाहिए. जबकि आजकल सिर्फ सवाल पूछते रहते हैं.

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी डॉ आलोक रंजन, पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल, नीरज कुमार गुप्ता, रामसुंदर साहा, शशिशेखर झा सम्राट, दिवाकर सिंह, लाजवंती झा, विजय बसंत,मीर हासिम सहित अन्य मौजूद थे.फोटो – बीजेपर 1 – एकजुटता प्रदर्शित करते शाहनवाज सहित अन्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >