सभी के सहयोग से मिलेगी सफलताडब्ल्यूएचओ ने किया वर्कशॉप का आयोजनसहरसा सिटीडब्ल्यूएचओ के द्वारा शनिवार को स्थानीय रेडकॉस भवन में वैक्सीन प्रीवेटेबल डीजीज पर सर्विलांस वर्कशॉप आयोजित किया गया. इसका उद्दघाटन सिविल सर्जन डॉ अशोक सिंह,डीआईओ डॉ संजय कुमार सिंह, डीटीओ डॉ अरविंद कुमार, डॉ यूसी मिश्रा, रेडक्रास सचिव डॉ अबुल कलाम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. वर्कशॉप को संबोधित करते सीएस ने कहा कि पांच साल तक के बच्चों का मौत गलाघोटू, नवजात टिटनस व काली खांसी के कारण होती है, जो चिंता का कारण है. उन्होंने कहा कि सरकार ने पोलियो की तरह इन रोगों को भी मिटाने का प्रयास शुरू किया है.सभी लोगो के सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है. उन्होंने वर्कशॉप में मौजूद चिकित्सकों को इन बीमारी से ग्रसित बच्चों की जानकारी मिलने पर डब्ल्यूएचओ व जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया. एसएमओ डॉ प्रणीत फटाले ने मौजूद चिकित्सको को बीमारी के लक्षण, कारण व बचाव के बारे में विस्तार से बताया. मौके पर एसआरटीएल डॉ गौरव गुप्ता, एसएमसी राजीव कुमार, रविरंजन, ओम प्रकाश सहित अन्य मौजूद थे. फोटो-
सभी के सहयोग से मिलेगी सफलता
सभी के सहयोग से मिलेगी सफलताडब्ल्यूएचओ ने किया वर्कशॉप का आयोजनसहरसा सिटीडब्ल्यूएचओ के द्वारा शनिवार को स्थानीय रेडकॉस भवन में वैक्सीन प्रीवेटेबल डीजीज पर सर्विलांस वर्कशॉप आयोजित किया गया. इसका उद्दघाटन सिविल सर्जन डॉ अशोक सिंह,डीआईओ डॉ संजय कुमार सिंह, डीटीओ डॉ अरविंद कुमार, डॉ यूसी मिश्रा, रेडक्रास सचिव डॉ अबुल कलाम ने संयुक्त रूप […]
