मजबूत लोकतंत्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी : संतोष यादव

मजबूत लोकतंत्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी : संतोष यादव ग्रामीण इलाके में पहुंच पर्वतारोही संतोष यादव ने मतदाताओं को किया जागरूककहरा. शुक्रवार को चुनाव आयोग की आइकॉन पर्वतारोही व पर्यावरणविद् संतोष यादव ने कहरा के ग्रामीण क्षेत्र सुलिंदाबाद मध्य विद्यालय में में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीण महिला-पुरुषों को मतदान के महत्व को […]

मजबूत लोकतंत्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी : संतोष यादव ग्रामीण इलाके में पहुंच पर्वतारोही संतोष यादव ने मतदाताओं को किया जागरूककहरा. शुक्रवार को चुनाव आयोग की आइकॉन पर्वतारोही व पर्यावरणविद् संतोष यादव ने कहरा के ग्रामीण क्षेत्र सुलिंदाबाद मध्य विद्यालय में में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीण महिला-पुरुषों को मतदान के महत्व को समझाते हुए अवश्य मतदान करने हेतु प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान करना जरूरी है. बिहार एक ऐतिहासिक भूमि के साथ-साथ एक आध्यात्मिक भूमि है. इसके सम्मान के लिए महिला भी अपना शत-प्रतिशत मतदान का प्रयोग कर देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें. संतोष यादव महिलाओं की भीड़ में जाकर भी उन्हें जागरूक किया. इसके पूर्व श्रीमती यादव को स्थानीय मुखिया प्रदीप पासवान, बीईटो सुरेशचन्द्र रजक, रतन ठाकुर आदि ने बुके देकर सम्मानित किया. इस मौके पर डीडीसी दारोगा यादव, डीपीआरओ बिन्दुसार मंडल, डीपीओ चन्द्रप्रकाश, अनिल ठाकुर, इंदल यादव, संजू कुमारी, सोनी कुमारी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मतदाता मौजूद थे. अभाविप मतदाताओं को करेगा जागरूकसहरसा शहर. स्थानीय एमएलटी कॉलेज प्रांगण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक प्रचार प्रसार प्रमुख मोनू झा की अध्यक्षता व सुजीत सान्याल के संचालन में आयोजित की गयी. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत किये गये सम्मेलन को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय प्रमुख प्रो कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गयी है. कार्यक्रम को छात्रा प्रमुख नीतू कमारी, प्रिया, चंदा, रोशन कुंवर ने संबोधित किया. इस मौके पर ज्ञानू, जीतू, योगेश, सोनू, भीम, हीरा, भूमिका, दिपीका, शिल्पी, शालिनी, संतोष, चंदन, मोनू, नंदन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >