महिलाओं को डरा-धमकाकर लाखों की लूट

महिलाओं को डरा-धमकाकर लाखों की लूट सदर थाना क्षेत्र के सत्या नगर की घटना तीन की संख्या में थे अपराधी, घर में थी सिर्फ महिलाएंहल्का कर्मचारी व अधिवक्ता के घर को बनाया निशाना प्रतिनिधि, सहरसा सिटी सदर थाना क्षेत्र के सत्या नगर वार्ड नंबर 16 गंगजला में मंगलवार की रात हल्का कर्मचारी त्रिभुवन सिंह व […]

महिलाओं को डरा-धमकाकर लाखों की लूट सदर थाना क्षेत्र के सत्या नगर की घटना तीन की संख्या में थे अपराधी, घर में थी सिर्फ महिलाएंहल्का कर्मचारी व अधिवक्ता के घर को बनाया निशाना प्रतिनिधि, सहरसा सिटी सदर थाना क्षेत्र के सत्या नगर वार्ड नंबर 16 गंगजला में मंगलवार की रात हल्का कर्मचारी त्रिभुवन सिंह व किरायेदार अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह के घर अपराधियों ने महिलाओं को डरा धमकाकर उत्पात मचाया. एक घंटे तक अपराधियों ने घर के अंदर चार कमरों में रखे सामानों को छत-विक्षत कर लाखों के जेवरात व नकदी साथ ले गये. लोगों ने बताया पीड़ित गृहस्वामी नवहट्टा में हल्का कर्मचारी के पद पर पदस्थापित हैं और बीते 23 अक्तूबर को अपने इलाज के लिए मुम्बई गये हुए हैं. घर में उनकी एक पुत्री र्कीति, साली सिम्पल सिंह व उसकी पुत्री निशी थी. घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं रहने के कारण अपराधियों का कोई विरोध नहीं कर पाया. घटना की सूचना मिलते ही बुधवार की सुबह लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास, प्रशिक्षु डीएसपी पोलस्त कुमार, पुअनि नीतेश कुमार व रामेश्वर साफी ने घटना स्थल पहुंच मामले की जानकारी ली. घटना के बाद मुहल्ले के लोग सकते में हैं. एक घंटे तक मचाया उत्पात घर में मौजूद गृहस्वामी की साली ने बताया कि सभी लोग सोये हुए थे. घर का मुख्य द्वार बंद था. लगभग एक बजे रात्रि खटखट की आवाज सुनाई दी. वह बिछावन से उठकर कमरे से बाहर निकलने लगी. इसी दौरान दो युवक उसे धक्का देते कमरे में प्रवेश कर गया और तीनों को चुपचाप रहने व जगह से हिलने से मना करते मोबाइल की मांग की. हल्ल करने पर गोली मारने की धमकी दी गयी. डर से सभी चुप हो गये. मोबाइल नहीं होने की बात पर अपराधी की नजर मोबाइल पर पड़ी, जिसे उठाने के बाद चाभी व पैसे की मांग की. चाभी व पैसे नहीं रहने की बात कहने पर अपने साथ लाये लोहे के रड से आलमीरा व बक्शे को तोड़ उसमें रखे जेवर व नकदी निकाल लिया. पीड़ित ने बताया कि अपराधी गृहस्वामी के घर से दो भड़ी का एक चेन, एक कानबाली, पांच टॉप्स, दो जोड़ा पायल, दस हजार नगद व एक मोबाइल अपने साथ ले गये. वही घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंचे किरायेदार अधिवक्ता ने बताया कि दशहरा में सपरिवार घर गये हुए थे. मंगलवार की दोपहर वह अकेले कमरा आकर सबकुछ देख सुन कर वापस चले गये थे. अपराधियों ने घर में रखे दो जोड़ा कानबाली, अंगूठी व 12 हजार नकदी लूट लिया. कमरे में बंद होकर बचायी जान पीड़ित ने बताया कि अपराधियों की हरकत देख वे लोग मौका देख बगल के एक कमरे में बंद होकर अपनी जान बचायी. उन्होंने बताया कि अपराधियों के जाने के बाद बाहर निकला तो देखा कि सड़क पर भी एक अपराधी खड़ा था. आधा-पौने घंटे के बाद सभी अपराधी पुन: लौट चुपचाप रहने व कहीं शिकायत करने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी. फेंका हुआ मिला वीआइपी घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक वीआइपी फेंका हुआ मिला. जिसमें कुछ कपड़े थे. शायद अपराधी वीआइपी में कीमती सामान होने की बात समझ उसे अपने साथ ले गया होगा, लेकिन वीआइपी में शायद कपड़ा देख वह उसे फेंक चला गया. घटना का स्थल निरीक्षण किया गया है. पीड़ित द्वारा जो बताया गया है, इससे मामला लूट का प्रतीत हो रहा है, लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी व सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है. सुबोध विश्वास , सदर एसडीपीओ फोटो- लूट 4 – लूट के बाद अस्त व्यस्त घरफोटो – लूट 5 – पूछताछ करते एसडीपीओ सुबोध विश्वास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >