सहरसा : महागठबंधन के बड़े भाई लालू प्रसाद जब बिहार के मुख्यमंत्री थे, तब भी अपने बेटे को नौंवीं कक्षा से आगे नहीं पढ़ा सके. फिर बिहार के बच्चे को वो कैसे पढ़ायेंगे. उन्हें इन बातों से कोई मतलब ही नहीं है.
लालू और मुद्दे दो अलग-अलग बातें हैं. शायद इसलिए लालू कभी मुद्दे पर आते ही नहीं, बस अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं. मंगलवार को भाजपा के बिहार प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि कोसी की सभी 13 सीटों पर एनडीए गठबंधन विजयी होगा, वैसे 10 से 11 सीटें तो मिलना तय है. पहले व दूसरे चरण में एनडीए को अच्छी बढ़त मिली है. जबकि तीसरे चरण के साथ तो एनडीए की हवा बहने लगी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार रैली हो रही है.
