पीएचसी में दवाओं का घोर अभाव, आम जनों को परेशानी

पीएचसी में दवाओं का घोर अभाव, आम जनों को परेशानी महिषी. मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की अनुपलब्धता के कारण क्षेत्र के गरीब मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र के 19 पंचायतों में मात्र चार पंचायत तटबंध के बाहर अवस्थित है. शेष बचे 15 पंचायतों […]

पीएचसी में दवाओं का घोर अभाव, आम जनों को परेशानी महिषी. मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की अनुपलब्धता के कारण क्षेत्र के गरीब मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र के 19 पंचायतों में मात्र चार पंचायत तटबंध के बाहर अवस्थित है. शेष बचे 15 पंचायतों में से 11 पंचायत पूर्णरूप से व चार आंशिक रूप से कोसी व कमला बलान नदी के गर्भ में बसा है. कोसी पीड़ित इस क्षेत्र की लाखों की आबादी पीएचसी के इलाज पर निर्भर है. लेकिन विभागीय अधिकारियों की अनदेखी व अकर्मण्यता के कारण सरकार द्वारा आवंटित सुविधाएं आमजनों को मयस्सर नहीं होता है. सुदूर देहातों से पहुंचे कई मरीजों नेबताया कि आउटडोर में बैठे चिकित्सकों के द्वारा लिखे गये पुरजे पर दवा वितरण केंद्र से दवा नहीं मिलती. मजबूरन बाजार से दवा खरीदनी पड़ती है. पूर्व में पीएचसी में चार दर्जन से अधिक दवाईयों का आवंटन होता था. लेकिन वर्तमान में मात्र बी-कॉम्प्लेक्स, मेट्रॉन, ओआरएस, पारासिटामोल, डायसाइक्लोमीन, फ्लूकोनाजोल, भेटोकाप्रोमीन, पेडनीसॉल सहित नैपकिन एसिड ही उपलब्ध हैं. इस बाबत सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दवा खरीद के लिए आवंटन राशि उपलब्ध करा दी गयी है. शीघ्र समस्या के निदान की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >