नर्धिारित शुल्क पर मतदान कर्मियों को मिलेगा खाना व नाश्ता

निर्धारित शुल्क पर मतदान कर्मियों को मिलेगा खाना व नाश्ता 60 रुपये में खाना, 30 रुपये में नाश्ता व दस रुपये में चाय-बिस्कुटबूथ बनाये गए सभी स्कूलों पर रसोइया बनायेंगे भोजनसहरसा शहर. जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में बूथ बनाये गए सभी सरकारी विद्यालयों पर मतदान कर्मियों को इस बार खना, नाश्ता व चाय भी […]

निर्धारित शुल्क पर मतदान कर्मियों को मिलेगा खाना व नाश्ता 60 रुपये में खाना, 30 रुपये में नाश्ता व दस रुपये में चाय-बिस्कुटबूथ बनाये गए सभी स्कूलों पर रसोइया बनायेंगे भोजनसहरसा शहर. जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में बूथ बनाये गए सभी सरकारी विद्यालयों पर मतदान कर्मियों को इस बार खना, नाश्ता व चाय भी मिल सकेगा. सिर्फ उन्हें इसके लिए निर्धारित राशि उपलब्ध करानी होगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी अब्दुल खालिक की अध्यक्षता में सभी डीपीओ, बीइओ, बीएलओ व बूथ समन्वयकों की बैठक हुई. जिसमें डीएम के निर्देश पर सभी सरकारी विद्यालयों पर बने मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों के लिए भोजन, नाश्ता व चाय की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया. डीइओ ने बताया कि चारो विधानसभा क्षेत्र में कुल 785 स्कूलों को बूथ बनाया गया है. विद्यालय में कार्यरत रसोइया बूथ पर प्रतिनियुक्त किए जाने वाले कर्मियों के लिए खाना, नाश्ता व चाय बनायेंगी. उन्होंने बताया कि इसके लिए मतदान कर्मियों को बूथ पर पहुंचने के साथ ही भोजन, नाश्ता अथवा चाय-बिस्कुट का निर्धारित रकम के साथ आदेश देना होगा. डीइओ ने बताया कि 60 रुपये में खाना उपलब्ध होगा. जिसमें चावल, रोटी, दाल, सब्जी, भुजिया, सलाद व पापड़ दिए जायेंगे. जबकि 30 रुपये में उपलब्ध नाश्ते में छह पूरी, छोला या आलू परवल की सब्जी और 10 रुपये में एक कप चाय और बिस्कुट मिलेगा. बैठक में डीपीओ नंदकिशोर राम, बीइओ सुरेश चंद्र रजक, मिथिलिेश कुमार, अरुण कुमार सिंह, शिक्षक संघ के सचिव नुनूमणि सिंह सहित अन्य मौजूद थे. फोटो- खाना 18- डीइओ आफिस में हुई बैठक में शामिल शिक्षा अधिकारी व अन्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >