लड़की की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज

लड़की की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज स्कूल में मिली थी लड़की की लाशदो नामजद पर लगाया आरोप, पुलिस कर रही छापेमारीनवहट्टा. उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवहट्टा में रविवार को 22 वर्षीय रूकसार के हत्यारे की पहचान पुलिस ने कर ली है. मृतका की 45 वर्षीया मां सकिला खातून के फर्द बयान पर डूमरा निवासी संतोष […]

लड़की की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज स्कूल में मिली थी लड़की की लाशदो नामजद पर लगाया आरोप, पुलिस कर रही छापेमारीनवहट्टा. उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवहट्टा में रविवार को 22 वर्षीय रूकसार के हत्यारे की पहचान पुलिस ने कर ली है. मृतका की 45 वर्षीया मां सकिला खातून के फर्द बयान पर डूमरा निवासी संतोष महतो व नवहट्टा निवासी मो फिरोज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दर्ज प्राथमिकी में मृतका की मां ने कहा है कि मेरी लड़की रूकसार शनिवार सात बजे घर से निकली थी. जिसे वाजदा प्रवीण पेसर मो बेचो मध्य विद्यालय नवहट्टा की तरफ ले गयी. लेकिन जब वाजदा प्रवीण मेरे घर आयी तो रूकसार उसके साथ नहीं थी. मेरे पूछने पर वाजदा ने बताया कि रूकसार डूमरा निवासी संतोष महतो, नवहट्टा निवासी मो फिरोज उसे मोटर साइकिल से ले गया है. रविवार को जब मेरा लड़का डूमरा गया और रूकसार के बारे में जानकारी मांगी तो संतोष ने कहा कि मेरे घर में रूकसार है. कुछ देर बाद घर जायेगी लेकिन वह दोपहर तक घर नहीं आयी. लेकिन चार बजे जब स्थानीय पुलिस आयी तो मुझे सूचना मिली की मेरी लड़की की लाश उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवहट्टा में है. थानाध्यक्ष वकील प्रसाद यादव ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है. जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >