मोदी ने युवाओं को ठगने का काम किया : शरद -सहरसा व सुपौल में चुनावी सभा में एनडीए पर साधा निशानाप्रभात खबर टोली, सहरसा/सुपौल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने सहरसा के सिमरी व सुपौल के त्रिवेणीगंज में आयोजित चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. श्री यादव ने कहा कि मोदी ने युवाओं को ठगने का काम किया है. सिर्फ जुमलेबाजी से प्रधानमंत्री तो बन गये, लेकिन अभी भी काम के बजाय जुमलेबाजी में ही लगे हुए हैं. सावधान रहना है और इन लोगों के झांसे में नहीं आना है. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के अब तक के कार्यकाल के दौरान एक भी चपरासी तक की नौकरी नहीं मिली. उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि रोजगार का वादा का क्या हुआ. मौके पर जदयू सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए उन्होंने कहा कि जदयू सरकार के कार्यकाल में राज्य में स्वास्थ्य सेवा बेहतर किया गया. शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है. महिलाओं को उनका अधिकार दिया गया. कोसी के इलाके में सड़कें भी बनायी गयी. सिंचाई के लिए नहरों की सफाई का कार्य किया गया. श्री यादव ने महागंठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील उपस्थित लोगों से की. —————-एक वर्ष का मौका दें, तसवीर बदल दूंगा : पप्पू -सहरसा, सुपौल, मधेपुरा में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा कीप्रभात खबर टोली, सहरसा/सुपौल/मधेपुराजन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने सहरसा, सुपौल, मधेपुरा में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा की. वे नीतीश व लालू पर शब्दों के बाण चलाये. मधेपुरा के पूर्व सांसद शरद यादव का नाम लिये बगैर उन पर भी निशाना साधा. पप्पू ने शरद यादव का नाम लिये बगैर कहा कि एक प्रवासी बहुरुपिया यहां घूम रहा है, लेकिन जिसे मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में जाने की औकात नहीं, वह कोसी को संवारने की बात कैसे करते हैं. उन्होंने जनता से कहा कि मुझे एक वर्ष का मौका दें, मैं जांच के नाम पर गरीबों को लूटनेवाले डॉक्टरों की प्रक्रिया को बंद कर दूंगा. हर पंचायत में मुफ्त जांच घर होगा. जहां अमीर-गरीब की मुफ्त में जांच होगी. गरीब के बेटे को मजदूरी के लिए दूसरे राज्य में पलायन करने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा. राज्य के गरीब के बेटों को दो से पांच लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जायेगा. दो बीघा से कम जमीन वाले किसानों के लिए मुफ्त खाद, बीज, पानी व बिजली की व्यवस्था की जायेगी. गरीब के घर बेटी जन्म लेने पर उसके नाम से 51 हजार रुपये फिक्स किया जायेगा. साथ ही मैट्रिक पास कर इंटर में नामांकन करने वाली छात्राओं को 50 हजार व बीए में नामांकन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के तौर पर एक लाख रुपये दिये जायेंगे.
मोदी ने युवाओं को ठगने का काम किया : शरद
मोदी ने युवाओं को ठगने का काम किया : शरद -सहरसा व सुपौल में चुनावी सभा में एनडीए पर साधा निशानाप्रभात खबर टोली, सहरसा/सुपौल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने सहरसा के सिमरी व सुपौल के त्रिवेणीगंज में आयोजित चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. श्री यादव ने कहा कि मोदी […]
