पर्व को लेकर चौक -चौराहों पर तैनात रहेंगे अर्द्धसैनिक बल एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने लिया जायजा सहरसा सिटी. दशहरा व मुहर्रम को लेकर शहर के सभी चौक -चौराहों पर केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है. पर्व में किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय कुमार चौधरी, सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास, प्रशिक्षु डीएसपी पोलस्त कुमार, सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, यातायात प्रभारी नागेन्द्र राम व एसएसबी एवं सीआईएसएफ के कमांडेंट ने शहर के कोसी चौक, शिवपुरी, तिरंगा चौक, पंचवटी चौक, रिफ्यूजी चौक, थाना चौक, गंगजला चौक सहित अन्य चौक -चौराहों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. अधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की कुछ टुकडि़यां जिला मुख्यालय पहुंची है. चुनाव से पूर्व दशहरा व मुहर्रम को देखते हुए बलों को शहर के चौक -चौराहे व चेक पोस्ट पर तैनात किया जा रहा है. जो विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था के साथ-साथ वाहनों की सघन चेकिंग व अपराधियों की धर-पकड़ करेगी. मालूम हो कि सोमवार को सदर एसडीपीओ, प्रशिक्षु डीएसपी व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शांतिपूर्ण पर्व मनाने को लेकर शहर में अर्द्धसैनिक बलों के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया था. प्रशासन की सजगता को जहां आमलोगों ने काफी सराहा. वहीं असामाजिक तत्वों की नींद गायब है. सदर थानाध्यक्ष ने कहा कि नशेडि़यों से भी सख्ती से निपटा जायेगा. फोटो – एसपी 31 – अधिकारियों व जवानों को निर्देश देते पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार
पर्व को लेकर चौक -चौराहों पर तैनात रहेंगे अर्द्धसैनिक बल
पर्व को लेकर चौक -चौराहों पर तैनात रहेंगे अर्द्धसैनिक बल एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने लिया जायजा सहरसा सिटी. दशहरा व मुहर्रम को लेकर शहर के सभी चौक -चौराहों पर केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है. पर्व में किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर […]
