ट्रेनों में महिला स्कॉट की होगी तैनाती

सहरसा : रविवार को अपने निजी कार्य में हिस्सा लेने पहुंचीं पटना की रेल डीआइजी केएस अनुपम ने कहा कि ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा को देखते महिला स्कॉट पार्टी तैनात किये जाने को लेकर फोर्स की मांग की गयी है. स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में प्रेस को संबोधित करते उन्होंने कहा कि रेल के अंदर […]

सहरसा : रविवार को अपने निजी कार्य में हिस्सा लेने पहुंचीं पटना की रेल डीआइजी केएस अनुपम ने कहा कि ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा को देखते महिला स्कॉट पार्टी तैनात किये जाने को लेकर फोर्स की मांग की गयी है.

स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में प्रेस को संबोधित करते उन्होंने कहा कि रेल के अंदर अपराध करनेवाले अपराधियों की क्राइम डायरेक्ट्री बनाने पर काम किया जा रहा है. जिससे रेल को वैसे वांछित अपराधियों की पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी. रेल क्षेत्रों में घटना के बाद वैसे अपराधियों पर पकड़ बनाने के लिये डायरेक्ट्री का सहयोग लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि रेल थानों में विभिन्न लंबित कांडों का भी निरीक्षण किया जा रहा है.

जिसके बाद सभी कांडों को प्राथमिकता के साथ निष्पादित किया जायेगा. श्रीमती अनुपम ने कहा कि फिलहाल 80 प्रतिशत ट्रेनों में यात्री सुरक्षा को लेकर ट्रेन में स्कॉट पार्टी द्वारा चेकिंग एवं यात्रियों का स्कॉट किया जाता है. खास कर हाल के दिनों में महिलाओं के ऊपर बढ़ते अत्याचार एवं ट्रेन में यात्र के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को गंभीरता से लेते उन्होंने कहा कि ट्रेन में महिला स्कॉट पार्टी के लिये हेडक्वाटर से फोर्स की मांग की गई है.

जिसके बाद महिला स्कॉट द्वारा खास कर महिला बोगियों में अवैध रूप से कब्जा करने वाले पुरुष यात्रियों एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इसका पूरा ध्यान रखे जाने की बात कही. सहरसा में विगत दो महीने से प्रभारी रेल थाना रहने के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही स्थायी प्रभारी के रूप में रेल एसपी के बात कर थानाध्यक्ष की प्रतिनियुक्ति कर दी जायेगी.

उन्होंने कहा कि यात्र के दौरान ट्रेनों में यात्रियों के साथ अपराध को रोकने के लिये यात्रियों को भी ट्रेन के स्कॉट पार्टी की मदद करनी चाहिए और अपराधी प्रवृत्ति के लोग को देखते ही स्कॉट पार्टी को एलर्ट करना चाहिए. ताकि आये दिन ट्रेनों में नशा खुरानी जैसे बढ़ते अपराध पर निरंकुश लगाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >