प्रेमी जोड़े ने खायी नींद की गोली

सहरसा सदर. एक प्रेमी जोड़े के मिलने जुलने पर जब उनके घरवालों ने एतराज जताया तो जोड़े ने नींद की गोली खाकर अपनी जान देने की कोशिश की. हालांकि घरवालों की तत्परता से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां लड़की की हालत स्थिर तो लड़के की हालत नाजुक बतायी जा रही है. जानकारी के […]

सहरसा सदर. एक प्रेमी जोड़े के मिलने जुलने पर जब उनके घरवालों ने एतराज जताया तो जोड़े ने नींद की गोली खाकर अपनी जान देने की कोशिश की. हालांकि घरवालों की तत्परता से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां लड़की की हालत स्थिर तो लड़के की हालत नाजुक बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार बटराहा निवासी लड़की व गांधीपथ के कौशल नारायण सिंह के 21 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार सिंह के बीच पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

घरवालों को पता चलने पर उनलोगों ने इस पर एतराज जताया. शनिवार की सुबह दोनों बिना बताये अपने घर से निकल गये और देर शाम में घर पहुंचे. इस बात को लेकर लड़की के घरवालों ने लड़की को उम्र का तकाजा देते समझाने का प्रयास किया, लेकिन लड़की को यह सब नहीं भाया. वह अनीश से मिलने चली गयी, जहां दोनों ने एक कमरे में खुद को बंद कर लिया और नींद की गोली खा ली. गोली खाने के बाद लड़की अपने घर चली गयी. परिजनों ने जब लड़की को लड़खड़ाते देखा तो पूछने पर सारी बातों का पता चला.

आनन-फानन में लड़की को सदर अस्पताल लाया गया. इधर, लड़के के घरवाले भी अनीश को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां लड़की व अनीश का इलाज चल रहा है. डॉ शेखरनाथ ने बताया कि दोनों ने नींद की गोली खा ली थी. हालत में सुधार है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए दोनों को रेफर कर दिया .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >