पांच करोड़, 72 लाख रुपये के चावल का गबन, मामला दर्ज

सहरसा नगर. मिलिंग के नाम पर वर्ष 2012-13 में राज्य खाद्य निगम से लिये गये धान का मिल मालिकों ने चावल लौटाने के नाम पर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया है. एसएफसी के जिला प्रबंधक कौशल किशोर सिंह ने सदर थाना में आवेदन देकर मिल मालिक अनिल चौधरी, ललनेश्वर झा, मुकेश कुमार यादव व […]

सहरसा नगर. मिलिंग के नाम पर वर्ष 2012-13 में राज्य खाद्य निगम से लिये गये धान का मिल मालिकों ने चावल लौटाने के नाम पर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया है. एसएफसी के जिला प्रबंधक कौशल किशोर सिंह ने सदर थाना में आवेदन देकर मिल मालिक अनिल चौधरी, ललनेश्वर झा, मुकेश कुमार यादव व शबीर अहमद पर पांच करोड़ 72 लाख रुपया का चावल गबन कर लिये जाने का मामला दर्ज कराया है. प्रबंधक ने बताया कि मिल मालिकों को एसएफसी से लिये गये धान के एवज में तय की गयी मात्र में चावल जमा करना था, लेकिन इनलोगों ने उक्त राशि का चावल गबन कर लिया.
क्या है मामला :प्राथमिकी में प्रबंधक ने बताया कि मे नानू सानू राइस मिल पटुआहा के मालिक व वार्ड नंबर 26 निवासी अनिल चौधरी पर एक करोड़, 80 लाख , 9712 रुपया गबन करने मामला दर्ज कराया गया है. इसके अलावा मे एसके उद्योग के मालिक व वार्ड नंबर 26 निवासी ललनेश्वर झा 81 लाख 13 हजार 28 सौ 40 रुपया, मे प्रिंस मिनी राइस मिल शिवपुरी के वार्ड नंबर 14 निवासी मुकेश कुमार यादव पर दो करोड़ 31 लाख रुपये व मे बासमती राइस मिल पटुआहा के मलिक व वार्ड नंबर सात निवासी मो शबीर अहमद पर 80 लाख 20 हजार से अधिक की राशि गबन कर लिये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

पहले भी मामला हुआ है दर्ज, कार्रवाई शून्य : मिल मालिकों की कारगुजारी को लेकर पूर्व में भी सदर थाना में डीएम के निर्देश पर आठ मिलर पर गबन की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, लेकिन वर्षो बीत जाने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गयी है. मिलर द्वारा दिये जाने वाले चावल का जन वितरण के माध्यम से लोगों को वितरण किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >