सहरसा सिटी : सदर थाने के पटेल नगर निवासी सुधीर कुमार ने मेगा फाइन एग्रो कंसेप्ट कंपनी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में उन्होंने कहा कि द्वारिकापुरी लेन बेला कन्हौली, मुजफ्फरपुर निवासी दिलीप कुमार व दीपक कुमार ने रुपये दोगुना होने की बात कही.
दोनों भाइयों के झांसे में आकर 18 जनवरी, 2014, 23 जनवरी व छह फरवरी को एसबीआइ के खाता संख्या 32965575601 में एक लाख 75 हजार, छह लाख व एक लाख 25 हजार व 17 फरवरी को आइसीआइसीआइ बैंक की खाता संख्या 181101501485 में 50 हजार जमा किये.
